फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khaps of North India appealed to the President to investigate the wrestler Vinesh case

Rohtak News: उत्तर भारत की खापों ने पहलवान विनेश प्रकरण की जांच के लिए राष्ट्रपति से लगाई गुहार

Wed, 14 Aug 2024 03:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Khaps of North India appealed to the President to investigate the wrestler Vinesh case
13सीटीके56..एसडीएम को ज्ञापन देते खांप पंचायत के सदस्य। स्रोत:पंचायत
रोहतक। उत्तर भारत की खाप पंचायतों के प्रधान मंगलवार को नांदल खाप चबूतरे पर इकट्ठा हुए। यहां पहलवान विनेश फोगाट के साथ ओलंपिक में हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच की आवाज उठाई गई। इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में आयोग गठित करके पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। क्योंकि सवाल उठता है कि इतना भारी भरकम स्टाफ व सारी व्यवस्था होते हुए किस प्रकार विनेश को अयोग्य करार दिया गया। उसका वजन अधिक क्यों और किस कारण से अधिक हुआ। संबंधित सिस्टम क्या कर रहा था। प्रधानमंत्री की चुप्पी भी बेहद निराशाजनक व रहस्यमयी लगती है। समय रहते खेल फैडरेशन का कोर्ट में याचिका न डालना भी संदेह पैदा करता है। विनेश को गोल्ड मेडल विजेता की सारी सुविधाएं सरकार प्रदान करें। भारत रत्न से नवाजा जाए। तकनीकी रूप से चाहे वह हार गई है लेकिन विनेश ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। इस मौके पर ओमप्रकाश नांदल प्रधान नांदल खाप, संजय देशवाल प्रधान अखिल भारतीय देशवाल खाप, अशोक मलिक राष्ट्रीय महासचिव गठवाला खाप, जगंवत सिंह हुड्डा प्रवक्ता हुड्डा खाप, जसबीर कुण्डू प्रधान खाप, डॉ. निर्मला चौधरी सर्वजातिय सर्वखाप महिला महापंचायत जिला अध्यक्ष, कुलदीप मलिक प्रधान मलिक खाप, मलिक राज मलिक कार्यकारी अध्यक्ष गठवाला खाप, ब्रहमा रिटोली उपप्रधान सिगरोहा खाप, जयपाल दहिया प्रधान दहिया खाप, राजपाल कादयान प्रधान कादयान खाप, ओमप्रकाश कडेला प्रधान कडेला खाप, गुरविंदर संधु माजरा खाप प्रधान, राजपाल कलकल प्रधान कलकल खाप, जसबीर कुंडू प्रधान खाप, सोमबीर राटी रूहिल खाप प्रधान, श्रीपाल सतगामा, राजकुमार सतगामा खाप, ईश्वर गौयत खाप प्रधान, राजबीर कटारिया तपा बराह खाप प्रधान, बसाऊ लठार प्रधान जुलाना, सुनिल पावडिय़ा, कैप्टन मानसिंह प्रवक्ता दलाल खाप, रामकिश्र मोखरा तपा, दिलबाग सिंह महासचिव रूहिल खाप, सुरेश कुमार, रमेश नांदल गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed