फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kenayai win the race

केन्याई निकले लंबी रेस के घोड़े, छोटी रेस में हम जीते

Mon, 23 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 23 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
kenayai win the race
रहबरे आजम छोटूराम की जयंती पर रोहतक में हुई मैराथन में केन्याई धावक लंबी रेस का घोड़ा साबित हुए।
विज्ञापन


वहीं, 11 किमी. रेस में स्थानीय युवकों ने बाजी मारी। 21 किमी. की दौड़ में केन्या का इशाक अव्वल रहा तो 11 किमी. में महेंद्रगढ़ निवासी एमडीयू छात्र अरुण ने बाजी मारी।

कमेरा वर्ग संगठन की ओर से कराई गई मैराथन में कई सहयोगी रहे, जबकि अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।

कमेरा वर्ग संगठन की ओर से पिछले 4 वर्षों से नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए छोटूराम जयंती पर मैराथन करवाई जाती है।

रविवार सुबह सवा 6 बजे जाट कॉलेज के ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी उचाना से विधायक प्रेमलता और रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए यह मैराथन सद्भावना रैली का रूप लेती जा रही है। मैराथन में धावकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेरा वर्ग संगठन के अध्यक्ष सुरेश देशवाल ने बताया कि 11 किलोमीटर की दौड़ में लगभग 500 और 21 में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 11 किमी. की दौड़ जाट कॉलेज मैदान से दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड, छोटूराम चौक, कैनाल रेस्ट हाउस, अशोका चौक, डी पार्क, मेडिकल मोड़ से पावर हाउस होते हुए जाट कॉलेज में ही खत्म हुई। वहीं, 21 किलोमीटर दौड़ जाट कालेज से शुरू होकर सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में खत्म हुई।

21 किमी. की दौड़ में केन्या के इशाक ने पहला तो केन्या के ही डेनियल ने दूसरा स्थान हासिल किया। आगरा में एयर फोर्स में तैनात अजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


11 किमी. दौड़ में महेंद्रगढ़ के छितरौली के रहने वाले अरुण ने पहला तो सोनीपत जिले के छतहेरा गांव के पंकज और रोहतक के सीसर खास के धर्मेंद्र तीसरे नंबर पर रहे।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावा सात अन्य पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार समारोह जाट कॉलेज के मैदान में हुआ। जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत, एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र ढुल, पीजीआई नशा मुक्ति केंद्र के विभागाध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता, लोटे इंडिया के हेड मिस्टर वू, वीरेंद्र सिवाच, सुधीर फौगाट, भाजपा नेता बलराज कुंडू, ईश्वर सिंघल, धीरज चावला, जोगेंद्र सैनी, विकास बंसल, अमित काजल, धर्मपाल मलिक, रघुविंद्र मलिक, अरविंद स्वामी, सुमित मलिक, राकेश आर्य, रमेश सिंधु और विनोद मान मौजूद रहे।
इन धावकों को मिला पुरस्कार
21 किमी. के पहले तीन विजेताओं को क्रमश: 41 हजार, 31 और 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, 7 अन्य धावकों आशीष, पीटर, मनीष शर्मा, अजय कुमार, विक्रम, आशीष कुमार, मुकेश कुमार को पुरस्कृत किया गया। 11 किमी. दौड़ में अव्वल तीन घावकों को 21 हजार, 11 हजार और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा मोहित, अमित, बिजेंद्र, अमित कुमार, राजेश, प्रदीप और सचिन को भी पुरस्कृत किया गया। इन सभी को अमर उजाला की ओर से बतौर पुरस्कार ट्रैक शूट दिए गए। अमर उजाला ने प्रमाण पत्र भी दिए।
कई प्रदेशों व विदेश से पहुंचे धावक
मैराथन में बाहरी प्रदेशों के साथ-साथ विदेशी धावक भी पहुंचे। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, हैदराबाद, राजस्थान के अलावा केन्या के 12 धावक भी पहुंचे। 100 धावकों ने 21 किमी. की दौड़ को पूरा भी किया।

बुजुर्गों ने दिखाया हौसला, पुरस्कार मिला
मैराथन में बुजुर्गों का हौसला भी दिखा। 65 वर्षीय जयपाल ने भी 11 किलोमीटर की दौड़ पूरी की, जिस पर उनको 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा भी कई बुजुर्ग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed