फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kejriwal will administer oath to new officials on November 5: Dhanda

नए पदाधिकारियों को 5 नवंबर को केजरीवाल शपथ दिलाएंगे : ढांडा

Sun, 29 Oct 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 29 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will administer oath to new officials on November 5: Dhanda
आम आदमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के निवास पर पहुंचे पार्टी में शामिल होने विभिन्न दलों
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में आने से पहले ही पार्टी का कुनबा बढ़ने लगा है। यह सिलसिला जारी रहेगा। वह शनिवार का रोहतक और किलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी के सामने पुराना शुगर मिल मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। अरविंद केजरीवाल नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। यह पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें 6500 नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ कुल 11000 से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन

इन्होंने थामा पार्टी का दामन
ढांडा की मौजूदगी में शनिवार को रोहतक और किलोई विधानसभा के नेताओं, सरपंचों, पूर्व सरपंचों ने पार्टी का दामन थामा। उनके रोहतक स्थित निवास स्थान पर किलोई विधानसभा के गांव लाढ़ौत से नंबरदार अनिल देशवाल, मकडोली खुर्द से संजय वाल्मीकि, मकडोली कलां से अजीत सिंह, ब्राह्मणवास से पंच महावीर, वार्ड आठ से शिवा सैनी, कुंदन कश्यप, रोहतक के वार्ड सात से रवि सैनी, वार्ड सात से शुभम सैनी, वार्ड 15 से इनेलो के पूर्व युवा अध्यक्ष मनोज अहलावत, वार्ड 15 से समीर सरोहा, वार्ड 15 से चिराग अपने साथियों सहित आप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed