{"_id":"57f55a644f1c1baf2726fe4d","slug":"kejriwal-bjp-protest-army-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के विरोध में उतरे भाजपाई, पुतला फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के विरोध में उतरे भाजपाई, पुतला फूंककर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांधी कैंप में पार्षद के नेतृत्व में फूंका गया दिल्ली के सीएम केजरीवाल का पुतला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपाइयों ने रोष जताया है। भाजपा के डॉ. मंगल सेन मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को गांधी कैंप में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और केजरीवाल का पुतला फूंका।
गांधी कैंप में पार्षद अशोक खुराना के नेतृत्व में डॉ. मंगल सेन मंडल के पदाधिकारी एकजुट हुए। अशोक खुराना ने कहा कि देश के तथाकथित नेता सेना की कार्यवाही पर सवाल उठा कर देश की छवि खराब कर रहे हैं और सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। यह देश विरोधी है और ऐसा करने वाले देश के गद्दार हैं। अशोक खुराना ने कहा कि ऐसे नेताओं को देश छोड़ कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा भूषण चुघ, नमन चोपड़ा, मदन लाल कुरड़ा, यश धींगड़ा, जगदीश दुआ, तिलकराज, संजय खुराना, पीयूष खेड़ा, संजय खुराना, विशाल ढुल, सुरेंद्र मग्गू, रवींद्र मलिक, कालू मक्कड़, पप्पू खुराना, सुंदर पोपली, जितेन्द्र वधवा, विजय परूथी, हरिकृष्ण भल्ला, पवन सहगल, जगमोहन पाहवा, बिट्टी सिंधवानी, प्रमोद, सुरेंद्र, यश आदि मौजूद रहे।