फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kavi and Vedika top the school yoga competition

स्कूली योग प्रतियोगिता में काफी और वेदिका अव्वल

Sun, 14 Nov 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kavi and Vedika top the school yoga competition
रोहतक। जिलास्तरीय खेल मुकाबलों के दौरान शनिवार को अंडर 17 व 19 में लड़कियों के कई मुकाबले हुए। राजीव गांधी स्टेडियम में कबड्डी का फाइनल राउंड हुआ। इसके साथ ही नेटबॉल के फाइनल मुकाबले भी करवाए गए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा 12, 13 नवंबर को वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 17 व 19 वर्ग में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 17 में काफी, काजल, हिमांशी, देवकी, समृद्धि, पायल, ज्योति का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर 19 में वेदिका, भूमिका, किरण, संगीता, तानिया, मानवी, मंजू को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। सभी खिलाड़ी दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने वालीबॉल, खो-खो, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस और आर्चरी में शानदार प्रदर्शन किया। छोटू राम स्टेडियम और सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंडर 17 व 19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में छात्राओं का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वालीबॉल में अलीशा, हिना, नेहा, खो-खो में हेमलता, इशिका, कोमल, खुशी व कोमल त्रिपाठी का चयन हुआ। ताइक्वांडो में खुशी, स्नेहा, करिश्मा, कबड्डी में अनु, लॉन टेनिस में भूमिका यादव और हॉकी में स्नेहा और काजल का चयन हुआ। प्रिंसिपल संगीता अरोड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed