फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   karwachouth in rohtak, market full

रोहतक: करवाचौथ पर्व को लेकर बढ़ी बाजारों में रौनक

Tue, 27 Oct 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 27 Oct 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
karwachouth in rohtak, market full
करवाचौथ पर्व 30 अक्तूबर को है। ऐसे में शहर के प्रमुख बाजारों में भी
विज्ञापन
रौनक दिनों दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली का चांदनी चौक कहे जाने वाले किला रोड बाजार में सोमवार को दोपहर 12 बजे ही महिलाओं और लड़कियों से बाजार खचाखच भरा हुआ था। आलम यह था कि बाजार में पैदल चलने के लिए खरीददारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिनों के साथ-साथ दुकानदारों में भी काफी उत्साह है। सभी इस पर्व को भुनाने की तैयारियों में लगे हुए है। कहीं बाजार में बैठे मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाएं और नव विवाहिताएं एडवांस बुकिंग करा रही हैं तो कहीं कंगन और चूड़ियों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इस पर्व के चलते किला रोड, प्रताप चौक, गांधी कैंप और डी पार्क के बाजारों में लगी छोटी-छोटी स्टालों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा सकती है।

राजस्थानी और मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन की डिमांड
किला रोड पर मेहंदी लगाने वाले सोनू ने बताया कि राजस्थानी और मारवाड़ी मेहंदी के साथ अरेबिक के डिजाइनों की काफी डिमांड है। वहीं मेहंदी लागने वाले विक्की ने बताया कि करवाचौथ पर्व से दो दिन पहले ही सुहागिनें मेहंदी लगाने के लिए आ जाती हैं। इस दौरान सुहागिनें भरवां हाथ लगवाना ज्यादा पसंद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed