फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karor gang war: UP youth arrested, police took him on remand for three days

कारोर गैंगवार : यूपी का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया तीन दिन के रिमांड पर

Fri, 30 Aug 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Karor gang war: UP youth arrested, police took him on remand for three days
29सीटीके33- कारौर के मोहित हत्याकांड में गिरफ्तार यूपी बुलंदशहर का ​शिवम उर्फ डिबा। स्रोत: पुलि
रोहतक। कारोर में गैंगवार के चलते पिछले साल दिवाली के दिन हुए मोहित हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ डिबा निवासी अहीरपाडा खुर्जा जिला बुलंदशहर, यूपी को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। हत्याकांड में 10 आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

कारोर गांव में लंबे समय से छिप्पी व छाजू गैंग के बीच खूनी रंजिश चल रही है, इसमें कई लोगों की हत्या हो चुकी है। सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दिवाली के दिन 12 नवंबर 2023 को गांव में खेत से लौट रहे युवक मोहित की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके पिता अजीत ने आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि अजीत खेती बाड़ी का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। दिवाली के दिन दोपहर करीब 1 बजे मोहित बाइक से खेत में गया हुआ था। अजीत ने मोहित को घर के काम से वापस घर बुला लिया। मोहित जब खेत से वापस आ रहा था तो वह गांव में कुम्हारो वाली गली के पास पहुंचा तो गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान के बेटे जतिन ने अपने साथी कपिल, पुलकित व अन्य युवकों के साथ मिलकर मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। अजित व अनिकेत मोहित को बचाने के लिए भागे तो युवकों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। मोहित के गिरने के बाद युवकों ने काफी फ़ायर किए और मौक़े से फ़रार हो गए। गोली लगने के कारण मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सीआईए पुलिस ने केस में जांच करते हुए जतिन व उसके करीब साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब आरोपी शिवम उर्फ डिबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ बागपत मे मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed