फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karor gang war: Bike recovered from Jhajjar bus stand and pistol from Faridabad

कारोर गैंगवार : झज्जर बस स्टैंड से बाइक और फरीदाबाद से पिस्तौल बरामद

Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Karor gang war: Bike recovered from Jhajjar bus stand and pistol from Faridabad

विज्ञापन
रोहतक। गैंगवार के चलते दिवाली के दिन कारोर में मोहित हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों ने झज्जर बस स्टैंड पर बाइक और फरीदाबाद में वारदात में प्रयोग पिस्तौल छुपा दी थी। पांच दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने बाइक और पिस्तौल बरामद कर ली है। रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को सीआईए प्रथम पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। मुख्य आरोपी जतिन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
डीएसपी सांपला राकेश कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को दिवाली के दिन दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली कि कारोर गांव में फायरिंग हुई है। वे पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि गांव के युवक मोहित की उस समय हत्या की गई, जब वह गली से गुजर रहा था। बाइक सवार चार युवकों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता अजीत के बयान पर गांव के युवक जतिन व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गैंगवार के चलते 19 लोगों की हो चुकी हत्या
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, कारोर गांव के छाजू व छिप्पी गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। गैंगवार के चलते 19 लोगों की हत्या हो चुकी है। दिवाली के दिन 12 नवंबर को जेल से जमानत पर आए गांव के युवक मोहित की छाजू गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2018 में अनिल छिप्पी गैंग द्वारा गांव के युवक आनंदपाल की हत्या का बदला माना जा रहा है। पुलिस ने मोहित के पिता की शिकायत पर पूर्व सरपंच श्रीभगवान के बेटे जतिन व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 19 नवंबर को जतिन के दोस्त फरीदाबाद निवासी प्रशांत व रिटौली निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था, ताकि मुख्य आरोपी जतिन व उसके बाकी साथियों को दबोचा जा सके। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या आरोपियों के गांव में आने लगाया जाए प्रतिबंध
गांव में शांति स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस व प्रशासन से मांग करता हूं कि गांव में उन लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। चाहे वह किसी भी गैंग से संबंधित क्यों न हो। पुलिस प्रशासन से बात हुई है। एसपी के गांव में आने की उम्मीद है। पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ग्रामीण बैठकर शांति स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
- महिपाल, सरपंच, गांव कारोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed