फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karontha case: Despite the order of the court, the police did not keep the record safe

करौंथा कांड : अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस ने सुरक्षित नहीं रखा रिकॉर्ड

Tue, 13 Jul 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Karontha case: Despite the order of the court, the police did not keep the record safe
करौंथा गांव स्थित सतलोक आश्रम के बाहर 16 साल पहले हुई हिंसा के दौरान पुलिस अधिकारियों के आवागमन के रिकॉर्ड से लेकर सदर थाने की उस समय की लॉकबुक व रोजनामचे का रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं हैं। आरोप है कि पुलिस ने 2007 में अदालत के आदेश के बावजूद रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया। इसके चलते रामपाल पक्ष की तरफ से जिला अदालत में पुलिस के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका की गई।
विज्ञापन

याचिका पर सोमवार को एडीजे राजकुमार यादव की अदालत में सुनवाई हुई। केस को एडीजे राकेश सिंह की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया। अब केस में 15 सितंबर को सुनवाई होगी। क्योंकि इसी अदालत में रामपाल के खिलाफ हत्या के दर्ज केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

रामपाल के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि 2006 में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। 2007 में अदालत में याचिका दायर करके बचाव पक्ष ने मांग की थी कि आश्रम के बाहर हुई हिंसा के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के घटनास्थल तक के आवागमन, सदर थाना पुलिस के रोजनामचे व लॉकबुक का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। यह रिकॉर्ड बचाव पक्ष के लिए काफी अहम है। अदालत ने याचिका स्वीकार कर पुलिस को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए कहा था। वकील का आरोप है कि 2017 में जब बचाव पक्ष ने रिकॉर्ड की मांग की तो पुलिस ने बताया कि नियमों के तहत तीन साल बाद रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया गया। इसके चलते रामपाल पक्ष ने अदालत में कोर्ट की अवमानना की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य केस के साथ होगी अब याचिका पर सुनवाई
वकील ने बताया कि रामपाल के खिलाफ हत्या के केस की सुनवाई एडीजे राकेश सिंह की अदालत में चल रही है। अब एडीजे राजकुमार यादव की अदालत से कोर्ट की अवमानना की सुनवाई की फाइल भी उसी अदालत में भेज दी गई, जिसमें मुख्य केस चल रहा है। मामले में अब सितंबर माह में सुनवाई होगी।

यह है मामला
हिसार जेल में बंद रामपाल का करौंथा गांव में सतलोक आश्रम है। स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश पर कथित टिप्पणी के चलते आर्य समाज व आसपास के ग्रामीण 2006 में रामपाल से नाराज हो गए थे। काफी संख्या में भीड़ सतलोक आश्रम के बाहर एकत्रित हो गई। गोली लगने से झज्जर जिले के युवक सोनू की मौत हो गई थी। हालात इतने बिगड़े कि तत्कालीन कांग्रेस की हुड्डा सरकार को अर्ध सैनिक बल बुलाने पड़े। रातोंरात आश्रम के बाहर से भीड़ हटाकर आश्रम खाली करवाया गया। रामपाल व उसके समर्थकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में रामपाल को जमानत मिल गई। बरवाला में आश्रम बनाया गया। वहां भी हिंसा हो गई। अब रामपाल हिसार जेल में बंद है। बरवाला हिंसा केस का तो अदालत में निपटान हो चुका है, लेकिन रोहतक के करौंथा गांव में हुई हिंसा का मामला अब भी अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed