फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karnataka beat Telangana by 9 wickets

Rohtak News: कर्नाटक ने तेलंगाना को 9 विकेट से हराया

Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Karnataka beat Telangana by 9 wickets
06 एमडीयू के सरदार पटेल क्रिकेट मैदान में खेले गए स्टूडेंट ओलंपिक प्रतियोगिता के तहत मैच में
रोहतक। स्टूडेंट ओलंपिक प्रतियोगिता के तहत महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार पटेल क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में कर्नाटक ने तेलंगाना को 9 विकेट से हराया। गिरिश को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तेलंगाना टीम की शुरुआत खराब रही। महज 25 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। उसके बाद भी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका व पूरी 11.3 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। तेलंगाना की ओर से मुसियाब अली ने 17 रन बनाए ओर कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में रन नहीं बना सका।
विज्ञापन

कर्नाटक की ओर से चरन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 1.3 ओवर में पांच रन देकर चार विकेट लिए। वहीं गिरिश ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में कर्नाटक ने 35 गेंदों पर एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। कर्नाटक की ओर से कार्तिक एन ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed