{"_id":"6754aed85a3958c85c08fe96","slug":"kanishk-chauhan-took-four-wickets-and-sammi-kadian-took-one-wicket-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-116296-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कनिष्क चौहान ने चार और सम्मी कादियान ने एक विकेट किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कनिष्क चौहान ने चार और सम्मी कादियान ने एक विकेट किया हासिल
विज्ञापन
07jjrp07- कनिष्क चौहान।
झज्जर। हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच में हरियाणा की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 10 रनों से पीछे है। तमिलनाडु की टीम दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं, हरियाणा की टीम ने खेल समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 58 रन बनाए। झज्जर के कनिष्क चौहान ने पहली पारी में चार विकेट और सम्मी कादियान ने एक विकेट हासिल किया है।
तमिलनाडु के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड डिंडीगुल में हरियाणा और तमिलनाडु के बीच कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का मैच खेला जा रहा है। हरियाणा की टीम पहले दिन अपनी पहली पारी में 135 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके जवाब में तमिलनाडू की टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाए है। तमिलनाडु की तरफ से नवीन एलआर ने पहली पारी में सर्वाधिक 53 रन बनाए है। वहीं, हरियाणा की तरफ से पहली पारी में गेंदबाजी में परम चंदीला ने पांच विकेट लिए हैं। झज्जर के कनिष्क चौहान ने चार विकेट व सम्मी कादियान ने एक विकेट हासिल किया है।
तमिलनाडु की टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 61 रन बनाए थे। हरियाणा की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 58 रन बनाए लिए हैं। हरियाणा की तरफ से लक्ष्य नागर 21 रन बनाकर और यश अधाना 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। तमिलनाडु की तरफ से गेंदबाजी की दूसरी पारी में बीके किशोर ने दोनों विकेट हासिल किए। हरियाणा की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 10 रनों से पीछे है।