फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalanaur's Sat Zinda Kalyan College first in men's category

Rohtak News: पुरुष वर्ग में कलानौर का सत जिंदा कल्याण कॉलेज प्रथम

Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kalanaur's Sat Zinda Kalyan College first in men's category
20सीटीके01...एमडीयू इंटर कॉलेज महिला कराटे प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद  फरीदाबाद डीएवी कॉल
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। एमडीयू के खेल परिसर में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में सत जिंदा कल्याण कॉलेज कलानौर ने प्रथम स्थान, जाट कॉलेज रोहतक ने द्वितीय स्थान और पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद ने पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान जीबीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत और तृतीय स्थान टीकाराम पीजी गर्ल्स कॉलेज सोनीपत को मिला।
विज्ञापन

विजेताओं को खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ियों की टीम अब नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में भाग लेगी। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी कादयान, डॉ. कृष्ण, डॉ. नितेश, डॉ. परवीन घायल और सभी निर्णायक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed