{"_id":"67f02f969b206d141d0b311b","slug":"kalanaur-nagar-palika-house-meeting-cancelled-traders-supported-the-decision-to-remove-encroachment-from-the-market-rohtak-news-c-17-roh1020-629171-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर नपा सदन की बैठक रद्द, बाजार से अतिक्रमण हटाने के फैसले का व्यापारियों ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर नपा सदन की बैठक रद्द, बाजार से अतिक्रमण हटाने के फैसले का व्यापारियों ने किया समर्थन
विज्ञापन
04सीटीके29-नगरपालिका कार्यालय में लोगों से बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रधान विनोद बठला। संवाद
कलानौर। नगर पालिका कलानौर में शुक्रवार को आयोजित सदन की बैठक रद्द हो गई। इसकी वजह नगर पालिका सचिव का तबादला होना बताया जा रहा है। नए सचिव सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद ही बैठक की आगामी तिथि तय की जाएगी।
वार्ड नंबर 13 के पार्षद हरप्रीत जुनेजा ने कहा कि कलानौर नगर पालिका सचिव प्रदीप जैन का तबादला बुधवार को हो चुका है। शुक्रवार को नपा सचिव विनय कुमार को कार्यभार संभालना था। उनकी अनुपस्थिति के चलते सदन की बैठक नहीं हुई। अब वह सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद ही बैठक की तिथि तय होगी।
बाजार में अतिक्रमण हटाने व अवैध स्लैब, चबूतरों को हटाने के लिए नगर पालिका ने 6 अप्रैल तक का समय दिया है। ऐसे में शुक्रवार को नपा अध्यक्ष निर्मला देवी, पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी पार्षद हरप्रीत जुनेजा, पार्षद सन्नी, पार्षद सन्नी मिगलानी, पार्षद अमित कलसन, पार्षद प्रतिनिधि राजीव, पार्षद प्रतिनिधि संजय पुनियानी, पार्षद प्रतिनिधि प्रतुल सहित नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य बाजार का मुआयना किया। इसमें कलानौर व्यापार मंडल के प्रधान विनोद बठला ने अतिक्रमण हटाने, अवैध स्लैब चबूतरों को तोड़ने पर सहमति जताई गई। इस कार्य में नगर पालिका का साथ देने के लिए भी व्यापारी वर्ग से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए नगर पालिका को पहले कदम उठाने चाहिए थे। फिलहाल नगर पालिका के इस निर्णय पर पूरे बाजार ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार की होगी रात को सफाई
वार्ड नं 13 पार्षद हरप्रीत सिंह ने बताया कि कलानौर के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी व्यापारियों से सलाह ली गई। सभी ने सहमति जताई है कि रात 8 बजे बाजार की सफाई हो, ताकि सुबह बाजार में कूड़ा न हो। वहीं, नगर पालिका ने यह भी स्पष्ट किया कि सफाई के बाद जिस भी घर व दुकान के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ मिला, उसका चालान किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने बताया कि मुख्य बाजार में निरीक्षण किया गया है। सभी ने फैसले का समर्थन किया है। कलानौर को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी सहयोग के लिए तैयार हैं। किसी व्यापारी को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाजार में अलग पार्किंग व ग्राहकों के लिए शौचालय की सुविधा पर भी विचार किया गया।