{"_id":"5ea87ea68ebc3e903336f5df","slug":"kakrana-s-covid-19-infected-woman-s-investigation-report-negative-rohtakcity-news-rtk5527777100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराना की कोविड-19 संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराना की कोविड-19 संक्रमित महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 से ग्रस्त ककराना की महिला की जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि महिला को अभी अस्पताल में ही रहना होगा और दूसरी जांच रिपोर्ट के निगेटिव आने का इंतजार करना होगा। बता दें कि 23 अप्रैल को पीजीआईएमएस की जांच रिपोर्ट में महिला कोविड-19 पॉजिटिव मिली थी। वहीं, कैंसर पीड़ित महिला के पति भी संक्रमित है, जिसका उपचार चल रहा है।
गौरतलब है कि ककराना की महिला अपने कैंसर पीड़ित पति के साथ दिल्ली उपचार के लिए जाती थी। दिल्ली की निजी लैब में सैंपल जांच के दौरान महिला के पति को कोविड-19 पॉजिटिव व उसे निगेटिव बताया गया। जब दोनों के सैंपल की पीजीआईएमएस रोहतक जांच हुई तो दोनों पॉजिटिव मिले। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि मरीज की एक जांच रिपोर्ट के आधार पर हम कोई कार्रवाई नहीं करते। इसलिए पॉजिटिव मरीज की जांच करवाते रहते हैं। पॉजिटिव मरीज के निगेटिव आने के बाद उसकी जांच दोबारा कराई जाती है। इससे किसी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। ककराना की महिला का सैंपल दोबारा लिया जाएगा, यदि वह उसमें भी निगेटिव आती है तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, लेकिन उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि महिला को माइल्ड संक्रमण रहा होगा, जोकि जल्द ठीक हो गया।