फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kahnaur massacre: He had strangled his wife for disturbing his sleep

काहनौर हत्याकांड : नींद में खलल डालने पर पत्नी को मारा था गला घोंटकर

Mon, 03 Jun 2024 04:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Kahnaur massacre: He had strangled his wife for disturbing his sleep
रोहतक। काहनौर में शनिवार को एक युवक ने सुबह-सुबह नींद में खलल डालने पर अपनी पत्नी 35 वर्षीय अनु की हत्या कर दी थी। बच्चों को ट्यूशन भेजने के नाम पर पत्नी कलेश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी सुनील सुनेजा को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोहतक स्थित रूपनगर निवासी दीपक ने शनिवार को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी किला रोड बाजार में कपड़े की दुकान है। 2011 में उसकी बहन अनु की शादी काहनौर निवासी सुनील सुनेजा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा व एक बेटी है। शादी के बाद सुनील उसकी बहन अनु को परेशान करने लगा। शराब पीकर बच्चों से भी मारपीट करता था, इसकी शिकायत काहनौर पुलिस चौकी के साथ-साथ कलानौर व रोहतक के सिटी थाने में भी की थी। हर बार पंचायती फैसले के चलते बच्चों के भविष्य के लिए उसकी बहन अनु सुनील के साथ चली जाती। शनिवार सुबह सुनील ने अनु के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात दोनों बच्चाें के सामने हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed