फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kahani murder case: Murder accused discharged from PGI, police to seek remand from court

काहनी हत्याकांड : पीजीआई से हत्या के आरोपियों की छुट्टी, कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस

Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kahani murder case: Murder accused discharged from PGI, police to seek remand from court
रोहतक। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद काहनी निवासी सपना हत्याकांड के आरोपी संजू और उसके तीन साथियों राहुल, गौरव व अंकित उर्फ बाबा को सोमवार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम आरोपियों को पीजीआई से लेकर सदर थाना पहुंची। इस बीच चारों काे थाने से 150 मीटर पहले सड़क पर उतार दिया गया, जहां से पैदल चलकर थाने पहुंचे। अब सीआईए द्वितीय की टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चारों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में संजू ने बताया कि बहन सपना के गांव के ही युवक से शादी करने से परिवार की बेइज्जती हो रही थी। कई बार उसके ऊपर टिप्पणी की गई। इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सपना व सूरज की हत्या करने की योजना बनाई। इसके लिए हथियारों का प्रबंध किया। बुधवार रात को घर के बाहर सूरज की ऑटो खड़ी थी। लगा कि सूरज घर आ चुका है। इसके बाद जैसे ही वह साथियों के साथ घर के अंदर दाखिल हुआ। कमरे में जैसे ही सपना दिखी नजदीक से उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद साहिल गोली लगने से घायल हो गया तो सब लोग फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी में लगी सीआईए द्वितीय टीम ने मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

रविवार की पंचायत रद्द, दूसरे युगल ने छोड़ा गांव

उधर, गांव के सरपंच प्रतिनिधि दलबीर सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाली पंचायत रद्द कर दी गई है क्योंकि तीन साल पहले गांव में ही शादी करने वाले युवक व युवती ने गांव छोड़ दिया है। युवक व युवती की जाति अलग-अलग थी। सपना हत्याकांड के बाद युवक के पिता को सलाह दी थी कि रोहतक शहर की जगह जिले से बाहर किसी अन्य शहर में मकान बनाकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के कारण पीजीआई में दाखिल थे चारों आरोपी
काहनी गांव के युवक सूरज व युवती सपना ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों एक ही जाति से थे। दोनों का दो साल का बेटा भी है। पहले दंपती रोहतक शहर में रहता था। बेटे के जन्म के बाद गांव में जाकर रहने लगे। आरोप है कि सपना के भाई संजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार की रात सपना की हत्या कर दी। बचाव में आए सूरज के भाई साहिल को गोली मार दी। उस समय सूरज घर से बाहर था। बाद में सीआईए द्वितीय ने 27 घंटे के अंदर संजू व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। चारों पैरों में गोली लगने के कारण पीजीआई में दाखिल थे। चार दिन बाद अब पीजीआई से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed