{"_id":"67832b977ccabb551407dd52","slug":"kabaddi-academy-will-be-established-in-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-579753-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में कबड्डी अकादमी की स्थापना की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में कबड्डी अकादमी की स्थापना की जाएगी
Sun, 12 Jan 2025 08:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
11सीटीके25-एमडीयू में मौजूद हरियाणा स्टीलर्स की विजेता टीम। स्रोत:एमडीयू
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में शनिवार को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स हरियाणा स्टीलर्स की विजेता कबड्डी लीग टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम के खिलाड़ी अपनी ट्रॉफी लेकर आए व रोहतक के लोगों के बीच जश्न मनाया। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक और निदेशक पार्थ जिंदल ने घोषणा करते हुए कहा कि एमडीयू में यूनिवर्सिटी के सहयोग से कबड्डी अकादमी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कबड्डी टीम ने काफी बड़ी जीत हासिल की है। पिछली बार दूसरे पायदान पर थे, इस बार पहले पायदान पर आकर अव्वल स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में आगे बढ़ रहे हैं। वे चाहते हैं कि सभी खेलों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सोच है कि देश के खिलाड़ी खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने पार्थ जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिंदल परिवार का इंडस्ट्रीज व राजनीति में योगदान रहा है वहीं, अब जिंदल परिवार को खेल प्रेमी परिवार भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिंदल परिवार खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे निरंतर अच्छे प्रयास कर रहे हैं और वह भी चाहते हैं कि आगे हरियाणा खेलों में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी लाइब्रेरी यहां पर है, जहां पर बच्चों को हर प्रकार की सुविधा मिलती है। इस मौके पर मनमोहन गोयल, मनप्रीत सिंह, कैप्टन जयदीप सिंह, खेल विभाग से प्रो. आरपी गर्ग, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, व जेएसडब्ल्यूए के सीओओ दिव्यांशु सिंह मौजूद रहे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।