{"_id":"6636ac7724c95946b80732d4","slug":"journalism-students-will-have-to-connect-with-technology-rohtak-news-c-17-roh1020-416019-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पत्रकारिता के विद्यार्थियों को तकनीक के साथ जुड़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पत्रकारिता के विद्यार्थियों को तकनीक के साथ जुड़ना होगा
विज्ञापन
रोहतक। डिजिटल मीडिया के टूल्स सीखना समय की जरूरत है। पत्रकारिता के विद्यार्थियों को तकनीक के साथ जुड़ना होगा। विशेष रूप से कंटेंट क्रिएशन में टेक्नोलॉजिकल टूल्स के महत्व को बारे में बताते हुए मीडिया विशेषज्ञ चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अमित सांगवान ने ये परामर्श महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को दिया।
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डा. अमित सांगवान और प्रतिष्ठित पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ परवीन मोदी ने कहा विद्यार्थियों को क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। डाॅ. सांगवान ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एडिक्शन से बचने की सीख दी। प्रतिष्ठित मीडिया विशेषज्ञ, पूर्व संपादक परवीन मोदी ने कहा कि प्रिंट मीडिया का अस्तित्व हमेशा बना रहेगा। इन्होंने खबरों की तह तक जाने और सूचना की परतों के नीचे से खबर निकालने पर कार्य करने का संदेश विद्यार्थियों को दिया।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि मोबाइल फोन ने पत्रकारिता की दुनिया को बदल दिया है। विद्यार्थियों को प्रिंट के साथ डिजीटल मीडिया, अभिसारी मीडिया की दुनिया से कदमताल करना होगा। कार्यक्रम संचालन सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने किया। इन्होंने कहा प्रिंट मीडिया में सफलता के लिए मीडिया लेखन कौशल पर विद्यार्थी विशेष ध्यान दें। मीडिया विशेषज्ञ परवीन के मोदी ने विशेष बातचीत सत्र के तहत विभाग के शोधार्थियों से संवाद किया। शोध कार्य में सत्यता और सत्यनिष्ठा के महत्व को भी उन्होंने रेखांकित किया। विभागीय संवाद कार्यक्रम में शोधार्थी-विद्यार्थी शामिल हुए।