{"_id":"660095c61e856e88bd0bb138","slug":"jojo-got-stay-hooda-filed-review-petition-rohtak-news-c-17-roh1019-388378-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जोजो को मिला स्टे, हुड्डा ने दायर की पुनर्विचार याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जोजो को मिला स्टे, हुड्डा ने दायर की पुनर्विचार याचिका
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन की सियायत में होली के दिन उठापटक रही। पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने शनिवार को बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी, जिसे रविवार को बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने स्टे कर किया। कौंसिल के चेयरमैन मनन मिश्रा 15 जुलाई को मामले की सुनवाई करेंगे। वहीं, बार के महासचिव दीपक हुड्डा ने दुष्कर्म केस में जमानत रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में ही पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिस पर 2 अप्रैल को सुनवाई होगी।
बार के महासचिव दीपक हुड्डा ने पिछले दिनों हाउस की बैठक बुलाकर पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट से बार के हिसाब-किताब का रिकाॅर्ड मांगा था। साथ ही पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को शिकायत भेजी थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने बार के रिकाॅर्ड को पूरा हिसाब नहीं दिया। बार कौंसिल ने शनिवार को आर्डर जारी करके पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो पर बार का चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। साथ ही बार हाउस में जोजो का वकील के तौर पर लाइसेंस रद्द करने पर विचार करने का प्रस्ताव भेजा था। अभी हाउस की बैठक नहीं हुई है। उधर, पूर्व प्रधान जोजो के वकील एडवोकेट नवीन सिंघल ने दिल्ली स्थित बार कौंसिल ऑफ इंडिया में अपील की। दावा है कि कौंसिल ने पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के आर्डर पर स्टे दी है। अब केस की मामले में 15 जुलाई को सुनवाई होगी।
2 अप्रैल को पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई होगी
उधर, जिला बार के महासचिव दीपक हुड्डा ने दुष्कर्म के केस में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। याचिका पर अब दो अप्रैल को सुनवाई होगी। रिकार्ड के मुताबिक 2021 में एक महिला ने दीपक हुड्डा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रोहतक पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। केस में हुड्डा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, जिसे 20 मार्च को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट के चुनाव लड़ने पर पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने रोक लगा दी है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के स्टे की उनको जानकारी नहीं है। जबकि दुष्कर्म केस में जमानत रद्द के केस में पुनर्विचार याचिका दायर है, जिस पर दो अप्रैल को सुनवाई होगी।
एडवोकेट दीपक हुड्डा, महासचिव, जिला बार एसोसिएशन
पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के फैसले के खिलाफ रविवार को बार कौंसिल ऑफ इंडिया में याचिका दायर की थी। याचिका को स्वीकार कर बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने स्टे जारी किया है। मामले की 15 जुलाई को सुनवाई होगी।
एडवोकेट नवीन सिंघल, वकील पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो
जिला बार एसोसिएशन में जो रहा है, वह ठीक नहीं है। मतभेद को मिलकर सुलझाना चाहिए। इसके लिए वकीलों से बातचीत करेंगे।
उमेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान, जिला बार एसोसिएशन