{"_id":"66cc8a789afd70e1580cb5a4","slug":"joint-action-committee-retired-employees-raised-pending-demands-by-holding-a-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-491442-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैठक कर ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैठक कर ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें
Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी की बैठक सोमवार को मानसरोवर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता कंवीनर कुलभूषण शर्मा ने की।
वक्ताओं ने बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन नीति) बहाल न किए जाने और कैशलेस कार्ड नहीं बनाने पर रोष जताया। उन्होंने लंबित मांगों को उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने पेंशनर्स के साथ विश्वासघात किया है। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बाबू लाल यादव और किताब सिंह भनवाला ने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव घोषित होने से पहले पेंशनर्स को चंडीगढ़ में बुलाया और कहा अगले सप्ताह तक संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मांगों का समाधान करवा दिया जाएगा, लेकिन तीन दिन बाद आचार संहिता लग गई। कर्मचारियों का कहना है मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर बुजुर्गों का अपमान किया है। कमेटी के सदस्य देवराज नांदल और मेहरसिंह नैन ने कहा सरकार ने कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड बना दिए लेकिन कार्ड का पोर्टल न बनाकर पेंशनर्स को परेशान कर दिया है।
सदस्य प्रेम सिंह सैनी और वीरेंद्र शर्मा ने कहा सरकार कर्मचारियों को बरगलाने काम ना करें सभी पेंशनर्स व कर्मचारी इस यूपीएस पेंशन स्कीम को सिरे से खारिज करते हैं। कंवीनर शर्मा और संगठन के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने आनेवाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर सुझाव दिया और कहा सभी जिलावार व ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए।