महम। जननायक जनता पार्टी के महम हलके से पूर्व प्रत्याशी हरज्ञान मोखरा ने महम ड्रेन पर नवनिर्मित बुर्जी नंबर 48 से बुर्जी नंबर 57 तक के पक्के रास्ते का लोकार्पण किया। इस पर लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह रास्ता ड्रेन को मजबूती प्रदान करेगा, पंप हाउस पर पहुंचाने का काम करेगा तथा किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए रास्ते का रास्ता मिल गया है। जजपा नेता हरज्ञान मोखरा ने कहा कि यह रास्ता तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की देन है। इसे महम और मोखरा के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लंबे समय से किसानों की मांग थी और अब पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सहयोग से पूरी हो सकी। रास्ता पक्का होने से मोखरा गांव के किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलजीत राजपूत, अनिल मलिक, संजय शर्मा,राज सिंह खटकड़, धर्मपाल खनगवाल, लखीराम, शमशेर मलिक, महावीर मेंबर, सोमबीर मलिक,मोहन राजपूत व श्रीभगवान प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।