फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind's female prisoner who came to PGI, raped in jail vehicle

Rohtak News: पीजीआई में आई जींद की महिला बंदी से जेल वाहन में दुष्कर्म

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Jind's female prisoner who came to PGI, raped in jail vehicle
रोहतक। पीजीआई में आई महिला बंदी के साथ जेल वाहन में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात फरवरी की है, जिसकी अब एफआईआर जींद के सिविल लाइन थाने में हुई है। कार्रवाई के लिए फाइल रोहतक पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला बंदी ने शिकायत में बताया कि वह आपराधिक मामले के चलते जींद जेल में बंद है। फरवरी में बीमार होने के कारण उसे जींद जेल से पुलिस रोहतक पीजीआई लेकर आई। सुरक्षा कर्मी दाखिल कराने के लिए कागजात तैयार करवाने लगे। इसी बीच प्रिजनर वाहन में मौजूद दो बंदियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जींद के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है, जिसे आगे कार्रवाई के लिए रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन

जींद पुलिस का फोन आया था कि एक महिला बंदी की शिकायत पर दुष्कर्म की जीरो एफआईआर की है, जिसे कार्रवाई के लिए रोहतक भेजा गया है। हालांकि अभी थाने में एफआईआर की कॉपी नहीं आई है। एफआईआर मिलने के बाद आगे की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed