{"_id":"658b2bde2c41d4b4a50a2ae8","slug":"jind-youth-who-came-to-uncles-house-arrested-with-pistol-rohtak-news-c-17-roh1019-323977-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मामा के घर आए जींद का युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मामा के घर आए जींद का युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने खेड़ी महम के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल के सहित गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अंकित निवासी बूढ़ाखेड़ा, जिला जींद के तौर पर हुई है।
महम थाने के प्रभारी राकेश सैनी ने बताया पुलिस टीम खेड़ी महम के पास लाखनमाजरा रोड के पास मौजूद थीं। सूचना मिली की अपने मामा के घर आए युवक के पास अवैध हथियार है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मैन रोड पर खेड़ी महम की ओर से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। उसके खिलाफ जींद में दो केस दर्ज हैं।