फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind depot got five AC buses, will run on Chandigarh and Gurugram route

Rohtak News: जींद डिपो को मिली पांच एसी बसें, चंडीगढ और गुरूग्राम रूट पर दौड़ेंगी

Sun, 17 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jind depot got five AC buses, will run on Chandigarh and Gurugram route
16जेएनडी08-जींद से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई एसी बस में रवाना होते हुए यात्री। संवाद
जींद। जींद डिपो को पहली बार पांच एसी बसों की सौगात मिली है। अब यात्री इन बसों में आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। शनिवार को इन बसों को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से तीन बस चंडीगढ़ और दो बस गुरुग्राम रूट पर चलेंगी। बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। पहले दिन प्रत्येक बस में 20 से 25 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। इनमें एक भी एसी बस नहीं थी। यात्रियों ने लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। यात्रियों के अलावा जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी थी।
विज्ञापन

प्रदेश के लगभग सभी डिपो में एसी बसें आ चुकी हैं लेकिन जींद डिपो को अभी तक इन बसों की सुविधा नहीं मिल पाई थी। 15 अगस्त को डिपो के बेड़े में पांच एसी बस मुख्यालय की ओर से भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों बसों को रवाना करते समय रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, स्टेनो डीडी शर्मा, डीआई जसमेर खटकड़, अनूप लाठर, संदीप रंगा, राजेश चोपड़ा, सुदीप, अमरजीत और सुरेंद्र भी मौजूद रहे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाठर ने जींद डिपो में एसी बसें भेजने पर सरकार का आभार जताया।
यह रहेगा एसी बसों का किराया
जींद से गुरुग्राम साधारण रोडवेज बस में किराया 160 रुपये है तो वहीं एसी बस में 250 रुपये किराया देना होगा। जींद से चंडीगढ़ का साधारण बस का किराया 245 रुपये है जबकि एसी बस में यात्री को 340 रुपये किराया देना होगा। इसी रूट पर जींद से नगूरां के साधारण बस में 25 रुपये लगते हैं लेकिन एसी बस में सफर करना है तो 40 रुपये देने होंगे। इसी तरह जींद से कैथल के साधारण बस में 65 रुपये लगते हैं लेकिन एसी बस में 105 रुपये लगेंगे। जींद से रोहतक के लिए 115 रुपये किराया लगेगा।

यह रहेगी एसी बसों की समय सारिणी
पहली बस सुबह सात बजे रोहतक जाएगी जो वापसी में जींद आकर दस बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। दूसरी बस आठ बजे रोहतक जाएगी जो वापसी जींद आकर दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं सुबह सात बजकर 50 मिनट पर गुरुग्राम के लिए बस जाएगी जो वापसी में कैथल जाएगी। फिर कैथल से जींद वापस पहुंचेगी। वहीं आठ बजे बस कैथल जाएगी। कैथल से बस गुरुग्राम के लिए रवाना होगी जो वापसी में जींद आएगी। इसके बाद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर जींद से सीधी चंडीगढ़ के लिए बस जाएगी जो जींद-चंडीगढ़ रूट पर अप डाउन करेगी।

16जेएनडी08-जींद से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई एसी बस में रवाना होते हुए यात्री। संवाद

16जेएनडी08-जींद से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई एसी बस में रवाना होते हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed