फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar won the Gali Premier League season eight trophy

Rohtak News: झज्जर ने जीती गली प्रीमियर लीग सीजन आठ की ट्राॅफी

Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar won the Gali Premier League season eight trophy
27सीटीके40-गली प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अति​थि। स्रोत : लीग
गली प्रीमियर लीग सीजन आठ का रविवार देर रात समापन हुआ। झज्जर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 47 टीमों ने भाग लिया। इसमें रोहतक के साथ दिल्ली, बहादुरगढ़, नांगलोई व अन्य शहरों से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रविवार रात फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें झज्जर की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 80 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। रनर-अप टीम को 40 हजार रुपये व प्रथम रनर अप 24 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार चार छक्के मारने पर 500 रुपये का इनाम दिया गया। जीपीएल इवेंट मैनेजमेंट टीम की ओर से शीर्ष 12 टीमों को स्मृति स्वरूप टी-शर्ट्स प्रदान की गईं।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में मैनेजमेंट टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसमें हितेश लाखीना, रुचिन तनेजा, अमन भंडुला, संदीप श्योराण, कुनाल सूद, पारस बावा, तरुण चावला, विकास सिवाच, तुषार कौशिक शामिल रहे। एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed