फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from a soldier's house after putting intoxicating drugs in the cooler

Rohtak News: कूलर में नशे की दवा डालकर फौजी के घर से जेवर चोरी

Fri, 30 May 2025 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from a soldier's house after putting intoxicating drugs in the cooler
रोहतक। जिले के गांव शिमली में दो युवक एक फौजी के मकान में घुसकर चार लाख रुपये के जेवरात निकाल कर ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कूलर में नशीली दवा डाल दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा जोगेंद्र फौज में कार्यरत है, जबकि पति रामभगत ड्यूटी के चलते बाहर थे। बुधवार देर रात को वह अगले कमरे में तो बहू पिछले कमरे में सो रही थी। रात को चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और जाली वाले दरवाजे को अंदर की चिटकनी लगाने के बावजूद खोल लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह 12 बजे तक जाग रही थी। उसे शक है कि आरोपियों ने इसके बाद कूलर में कोई नशीली दवा डाली, इससे उसे गहरी नींद आ गई। रात करीब एक बजे शोर सुनकर उसकी नींद टूट गई। उस समय स्टोर वाले दरवाजे की लाइट जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बहू को आवाज दी तो अंदर से दो युवक बाहर निकलकर भागे। उसने पीछा किया, लेकिन दीवार फांदकर खेतों की तरफ फरार हो गए। उसने फोन करके पति को घटना की सूचना दी। पति घर आए और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो युवक भागते नजर आ रहे हैं।

अलमारी के अंदर जांच की तो दो तोले सोने की चेन, दो जोड़ी कानों के बाले, चार सोने की अंगूठी, चार तोले सोने का हार, मंगलसूत्र, और अन्य जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed