फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jewelery and cash worth four lakhs stolen by uprooting the grille of the lab assistant's house

Rohtak News: लैब सहायक के मकान का जंगला उखाड़कर चार लाख के जेवरात व नकदी चोरी

Sat, 09 Sep 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth four lakhs stolen by uprooting the grille of the lab assistant's house
रोहतक। जन्माष्टमी की रात चोर श्रीराम नगर कॉलोनी में मकान के स्टोर का जंगला उखाड़कर चार लाख के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। मकान मालिक महिपाल शर्मा वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज की लैब में सहायक के तौर पर कार्यरत है, जो बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार की रात 12 बजे परिवार के सदस्यों ने जन्माष्टमी का व्रत खोलकर खाना खाया। इसके बाद अगले कमरे में सो गए। सुबह पांच बजे उठे तो स्टोर का जंगला उखड़ा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर से चार जोड़ी कानों के कुन्डल (सोना), एक सोने की चेन, डेढ़ तोले सोना, तीन सोने की अंगुठी, एक लॉकेट, चार जोड़ी चांदी की पॉजेब, चार जोड़ी चुटकी, एक चांदी का सेट, एक चांदी की राखी, तीन जोड़ी बच्चों के कुंडल, चार जोड़ी पुरानी चान्दी की पाॅजेब व एक लाख 90 हजार की नकदी नहीं मिली। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed