फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jatin in Under 11 singles, Prince winner in Under 13 singles

बैडमिंटन : अंडर 11 सिंगल में जतिन, अंडर 13 सिंगल में प्रिंस विजेता

Sun, 08 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jatin in Under 11 singles, Prince winner in Under 13 singles
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए), रोहतक के तत्वावधान में शनिवार को 29वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किशनपुरा में शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने किया। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। पहले दिन अंडर 11 सिंगल में जतिन और अंडर 13 सिंगल में प्रिंस विजेता बने।
विज्ञापन

यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 280 खिलाड़ी सब जूनियर व मास्टर +35 से +65 वेटर्न श्रेणी के मुकाबलों में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए जिला स्तरीय अंडर 11 के मुकाबलों में जतिन ने 21-16, 21-19 से रितिक ढाका को हराकर जीत हासिल की। अंडर-13 सिंगल्स में प्रिंस ने नवराज को 15-8, 15-9 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 डबल्स में पुलकित व ध्रुव की जोड़ी ने 15-8, 15-8 से नमन उप्पल व जयदीप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही जयवर्धन व वेदांत की जोड़ी ने नवराज व कार्तिकेय को 21-9, 21-5 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। इस अवसर पर जींद की जिला खेल अधिकारी राजबाला, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मालिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट को ऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, जिला बैडमिंटन कोच प्रवेश, ऋषिराज, गुलशन बजाज के अलावा बैडमिंटन एकेडमी के मैनेजर धर्मपाल धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed