{"_id":"65907101cc0d584bae09858b","slug":"jat-sanstha-bachao-samiti-fielded-chanchal-nandal-for-the-post-of-head-rohtak-news-c-17-roh1020-326917-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जाट संस्था बचाओ समिति ने चंचल नांदल को प्रधान पद के लिए उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जाट संस्था बचाओ समिति ने चंचल नांदल को प्रधान पद के लिए उतारा
Sun, 31 Dec 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जाट संस्था बचाओ समिति ने जाट शिक्षण संस्थान के चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी के लिए एडवोकेट चंचल नांदल को मैदान में उतारा है। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में जाट संस्था बचाओ समिति के सदस्यों, खाप पंचायतों व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं पिछले 8 वर्ष में किए गए कार्यों व संस्था को बचाने के प्रयास व आगामी रणनीति पर भी चर्चा रही।
एडवोकेट चंचल नांदल ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद व भ्रष्टाचार से जाट संस्थाओं को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। पिछले काफी वर्षों से बदल-बदल कर कुछ परिवारों ने संस्था को लूटने का काम किया, जिससे संस्था भौतिक व आर्थिक तौर पर काफी कमजोर हुई है। हमने समाज के जागरूक लोगों व खाप पंचायतों को साथ लेकर 2015 से 2023 तक संस्था को बचाने के लिए अनेकों कार्य किए है। जैसे 2015 में संंस्थाओं में प्रशासक लगने की वजह से जाट संस्था बचाओ समिति बनाई गई। 2015 में आजीवन सदस्य होते हुए परिवारवाद व भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर पूरी कार्यकारिणी भंग करवाई। हाईकोर्ट में चुनाव बहाल करवाने के लिए पार्टी बने, नतीजतन 8 वर्ष बाद अब चुनाव हो रहे हैं।
इस अवसर पर अशोक मलिक राष्ट्रीय सचिव गठवाला खाप, जयपाल दहिया प्रधान दहिया खाप, कुलदीप मलिक गठवाला खाप, सुनील गुलिया प्रधान गुलिया खाप, जगवंत हुड्डा प्रवक्ता हुड्डा खाप, राजवीर मलिक, अशोक मलिक मलिक खाप, ओमप्रकाश नांदल प्रधान नांदल खाप, देवराज नांदल प्रवक्ता नांदल खाप, डॉ. सुरेश नांदल कोषाध्यक्ष, धनी राम आर्य प्रधान आर्य समाज बोहर, नाहर सिंह देशवाल, संजय देशवाल देशवाल खाप समेत अन्य खापों व संगठनों के लोग मौजूद रहे।