फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat reservation update, Jat agitation meeting, Jat andolan news, Jat meeting in Delhi

3 अप्रैल की दिल्ली में होगी बैठक: मलिक 

Sun, 20 Mar 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 20 Mar 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation update, Jat agitation meeting, Jat andolan news, Jat meeting in Delhi
जाट समुदाय के लोग। - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक जाट आरक्षण लागू करने और दूसरी मांगें पूरी नहीं की तो 3 अप्रैल को दिल्ली में बैठक होगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को जसिया गांव में आयोजित संघर्ष समिति की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर जाट पीछे नहीं हटेंगे। जाटों को एक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। ऐसा नहीं होने देंगे। जाट ने कभी किसी का नुकसान नहीं किया है। लेकिन इस बार जाट युवाओं को बिना वजह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


सभा के दौरान उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी से वार्ता की गई थी। इसमें उन्होंने आरक्षण समेत अन्य सभी मांगों को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। 21 मार्च को भी दिल्ली में बैठक रखी गई है। इसमें लोगों से शांति की अपील के साथ-साथ अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया जाएगा। सभा में जसिया समेत आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed