फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, jasia, delhi, black day

आरक्षण को समर्थन करने वाले दुकानदारों से ही सामान खरीदेंगे जाट समाज के लोग

Mon, 27 Feb 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, jasia, delhi, black day
अब होली भी काली मनाने का आह्वान, दो मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
जसिया में बलिदान दिवस के बाद रविवार को काला दिवस पर भी काफी संख्या में जाट समाज के लोग जुटे। इस दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दो मार्च को दिल्ली प्रदर्शन का आह्वान किया। मलिक ने मंच से कहा कि जो दुकानदार जाट आरक्षण का समर्थन नहीं करेगा उसका बहिष्कार किया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकतर व्यापारी उनके समर्थन में हैं। उन्होंने दावा किया कि 2 मार्च के प्रदर्शन में संसद के घेराव की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। वहीं, समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने आह्वान किया कि काला दिवस की तरह जाटों की होली भी सूखी और काली मनाई जाएगी। कोई भी होली नहीं खेलेगा। उन्होंने सरकार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जसिया में जाट समाज का धरना 29वें दिन भी शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, काला दिवस मनाने की वजह से काफी संख्या में लोग धरने पर पहुंचे थे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा बल भी तैनात किये गए गए थे। सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे धरनास्थल पर पहुंचने लगे थे। महिलाएं काली चुन्नी और काले कपड़े पहनकर पहुंचीं तो पुरुषों ने काली पगड़ी या हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं, मंच से केवल कमेटी के पदाधिकारियों और महिलाओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को लग रहा था कि धरनों पर भीड़ कम हो गई है, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। भीड़ को रणनीति के तहत कम किया गया था। काला दिवस पर जाट समाज ने एक बार फिर बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सरकार की नींद उड़ा दी। उन्होंने एक मार्च से असहयोग आंदोलन और दो मार्च से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया। उन्होंने आह्वान किया कि अगले एक माह तक दुकानदारों से कम सामान खरीदा जाए। केवल उसी दुकान से सामान खरीदा जाए, जिसकी दुकान पर जाट आरक्षण के समर्थन का पर्चा लगा हो। जो दुकानदार समर्थन नहीं करता उसका बहिष्कार किया जाए। समिति के महासचिव कृष्णलाल हुड्डा, प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, रामकिशन मोखरा, सविता, राजेंद्र, अजित सरपंच, मीना मकड़ौली, ऋषि सरपंच और बलराज आदि ने अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी कर दें, दे दूंगा गिरफ्तारी : सोमबीर

देशद्रोह के मुकदमे के आरोपी सोमबीर ने मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार जाट समाज की सभी मांगें पूरी कर दे। इसके बाद मैं खुद गिरफ्तारी दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed