फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation meet in rohtak

जाट आरक्षण: छोटूराम की जन्मभूमि पर ताऊ हटे पीछे, युवाओं ने संभाली कमान

Mon, 15 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 15 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
jat reservation meet in rohtak
जाट आरक्षण की आग रोहतक पहुुंच गई है। रविवार को सांपला के सर छोटूराम
विज्ञापन
संग्रहालय पर खाप चौधरी जिस शांतिपूर्ण रैली को एकजुट हुए थे, उस पर युवाओं ने पलक झपकते की कब्जा कर लिया। युवाओं ने रैली, रोड और रात पर कब्जा कर लिया। युवाओं के रैली हाईजैक करते ही खाप चौधरी भी उनके साथ आ गए, लेकिन छोटूराम की जन्मभूमि पर जाटों की आरक्षण को लेकर पहली हुंकार नेतृत्व विहिन दिखी। एक बार माइक पर एक युवा बोलता तो दूसरी बार दूसरा संभाल लेता। खाप चौधरी बस सुनते रहे।
 
मंत्री धनखड़ से देररात तक संपर्क
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर जाम लगाए बैठे जाट नेताओं का संपर्क देररात तक कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और उनके पीए से बना रहा। सूत्रों की मानें तो मंत्री ने जाट नेताओं को बहादुरगढ़ रेस्ट हाउस में मीटिंग का न्यौता भी दिया, लेकिन जाटों ने प्रस्ताव को नकार दिया।

 युवाओं ने साफ कह दिया कि मंत्री को बात करनी है तो मौके पर आकर ही बात करें। जाटों ने घोषणा कर दी कि रातभर रोड को जाम रखा जाएगा और अब जो भी रणनीति बनेगी, उसकी सोमवार सुबह ही घोषणा की जाएगी।

रैली में महिलाएं भी पहुंची, जाम से राहगीर परेशान
खापों के आह्वान पर बुलाई गई रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी। रैली पर युवाओं का कब्जा होने के बाद रैली में आई महिलाएं तो निकल गईं, लेकिन राहगीर महिलाएं फंस गई। उन्होंने जैसे तैसे युवाओं से अपील कर रास्ता खुलवाया और पैदल ही चल पड़ी। युवाओं ने राहगीरों के वाहनों को मौके पर रुकवा लिया। यहां तक कि सेना की गाड़ी और सैनिकों से भरी बस को भी रुकवा लिया गया, लेकिन पहचान पत्र दिखाने पर सैनिकों को जाने दिया गया।

पुलिस ने छोड़ा तंबू, जाटों ने लिया काम
रैली स्थल से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने एक तंबू लगा रखा था। लेकिन आंदोलनकारियों के तंबू तक पहुंचते ही पुलिसकर्मी वहां से चले गए। खाली होते ही तंबू पर युवाओं ने कब्जा कर लिया और टैंट में ही खाद्य सामग्री रखी गई।

किनारे पर बैठे हलवाई, रोड पर चला खाना
रात 8 बजे से 12 बजे तक हाईवे किनारे ही खाना बनाया गया। आसपास के गांवों से यहां पर खाद्य सामग्री जुटाई गई थी। रात 12 बजे तक यहां खाना चलता रहा। जाटों ने साफ कर दिया कि जब तक सरकार में बैठा कोई बड़ा जाट नेता उनको मौके पर आकर आश्वासन नहीं देता तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा।

अंधेरा बना परेशानी, शराब ठेके कराए बंद
हाईवे पर आंदोलनकारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाने से लेकर सोने तक की व्यवस्था मोमबती और टॉर्च के सहारे की गई। मोबाइल के जवाब देने पर भी दिक्कत हुई। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर आसपास के सभी शराब ठेकों को बंद करा दिया।

खरखौदा और वाया झज्जर निकाले वाहन
सांपला में रोहतक-दिल्ली हाईवे जाम होने पर रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को खरावड़ मंदिर के पास से पुलिस ने डायवर्ट किया। दिल्ली बाईपास से निकलते ही वाहनों को झज्जर और खरखौदा की ओर रवाना किया गया। बहादुरगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को वाया झज्जर निकाला गया।

सरपंचों की राह रोकेंगे आंदोलनकारी
सोमवार को रोहतक में सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह होना है। लेकिन सांपला में जाम के कारण सरपंचों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में पुलिस को मुस्तैद रहकर सरपंचों को दूसरे रूट से भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed