{"_id":"133fe77a99f095b89543eaa950fa6ad9","slug":"jat-reservation-in-rohtak-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, जाट मेहनत से आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, जाट मेहनत से आगे आए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण पर बेबाक बोलने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को उन्हीं की
विज्ञापन
पार्टी के कद्दावर जाट नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नसीहत दी
है। मंत्री ने कहा कि सैनी की बयानबाजी पर हम नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन
फिर भी उनको ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे माहौल खराब हो। सैनी को
अपनी मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए। जाटों को आरक्षण जरूर मिलना चाहिए।
रोहतक में छोटूराम जयंती पर मैराथन को झंडी दिखाने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सांसद राजकुमार लगातार बयानबाजी कर ऐसा माहौल बिगाड़ रहे हैं कि जिससे जाट भड़क जाए। सैनी लगातार जाटों को आर्थिक रूप से संपन्न व जमींदार बताते हैं और उनकी जमीन भी मांगते हैं।
लेकिन उनको यह नहीं पता कि एक समय जाटों व सैनी समाज के लोगों की आर्थिक हालत एक जैसी थी। लेकिन जाटों ने मेहनत करके अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जबकि सैनी उसी जगह रह गये। जाटों ने किसी की जमीन नहीं छीनी है, जो वे राजकुमार सैनी को ऐसे ही दे देंगे।
जाटों को उस पुराने आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, जब उनकी हालत भी सैनी समाज की तरह थी और सैनियों को आरक्षण दिया गया था। मंत्री ने जाट आरक्षण के लिए पैरवी भी की।