{"_id":"673ccb5f895a2a4ab801177e","slug":"jat-college-womens-team-second-in-shooting-rohtak-news-c-17-roh1020-547693-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शूटिंग में जाट कॉलेज की महिला टीम द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शूटिंग में जाट कॉलेज की महिला टीम द्वितीय
विज्ञापन
19सीटीके33..शूटिंग में जीत कर आने के बाद जाट कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रधान ग
रोहतक। गट एंड गेटस अकादमी में इंटर कॉलेज महिला वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय की महिला टीम द्वितीय रही। विजेताओं को प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने बधाई दी।
दिमाना ने कहा शूटिंग खेल से बुद्धि का विकास होता है। इसे खेलने से खिलाड़ी के अंदर एकाग्रता बढ़ती है। प्रधान ने कहा कि कम उम्र से अगर इस खेल को खेला जाए तो इसके परिणाम काफी अच्छे होते हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग का खेल आपको प्लानिंग, विश्वास, अनुशासन भी सिखाता है। प्राचार्य ने कहा कि शूटिंग खेल भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसे हर उम्र के लोग आसानी से सीख सकते हैं। यह खेल आत्मविश्वास और भागीदारी विकसित करता है।
कोच डॉ. वरुण मलिक ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ी दृष्टि, कौशल राज, अंजलि, काजल मलिक, सहदेव और रवि ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज को दूसरा स्थान दिलाया। इस मौके पर डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. नितेश लठवाल सहित शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।