रोहतक। आईपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन जसिया में पुरुष अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। तीसरे स्थान व फाइनल मैच हुआ। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फाइनल मैच जाट कॉलेज रोहतक व गवर्नमेंट कॉलेज सांपला के बीच हुआ। इसमें जाट कॉलेज ने मैच जीतकर पहला स्थान व गवर्नमेंट कॉलेज सांपला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सैनी कॉलेज ने महम कॉलेज को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रो. आरपी गर्ग ने समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आईपी कॉलेज के डायरेक्टर हर्ष दहिया व प्रिंसिपल सरिता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी डॉ. प्रीतपाल रहे। इस मौके पर राजेश जाखड़, अमित कुमार, रिंकू हुड्डा, मुकेश गोयल रहे। एमडीयू की हैंडबॉल टीम का भी चयन किया गया।