फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat college arena murder case: Ex-soldier of Shamli of UP arrested, sold indigenous pistol to the accused for 30 thousand

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांडः यूपी के शामली का पूर्व सैनिक गिरफ्तार, 30 हजार में बेचा था आरोपी को देसी पिस्तौल

Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jat college arena murder case: Ex-soldier of Shamli of UP arrested, sold indigenous pistol to the accused for 30 thousand
जाट कॉलेज के अखाड़े में छह हत्याएं करने के आरोपी से निशानदेही कराती पुलिस टीम।
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में पुलिस ने यूपी के शामली जिले के गांव बुढ़ाना निवासी पूर्व सैनिक मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वारदात से चार दिन पहले सुखविंदर को 30 हजार रुपये में देसी पिस्तौल बेचा था। अब पुलिस शुक्रवार को आरोपी सुखविंदर व पूर्व सैनिक मनोज को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुखविंदर ने पूछताछ में बताया कि उसने वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल यूपी के शामली जाकर पूर्व सैनिक मनोज से खरीदा था। मामले की जांच कर रही सीआईए वन प्रभारी प्रवीण कुमार ने नोटिस देकर आरोपी पूर्व सैनिक मनोज को पूछताछ के लिए रोहतक बुलाया था। दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की गई। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुखविंदर के पास मनोज का भतीजा डेढ़ साल पहले प्रशिक्षण लेता था। उसी दौरान मनोज व सुखविंदर के बीच संपर्क बना। इतना ही नहीं, हत्याकांड से पहले सुखविंदर तीन बार मनोज के पास गया था। आठ फरवरी को सुखविंदर शामली पहुंचा और 30 हजार रुपये में मनोज से देसी पिस्तौल खरीदा। पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस उसे आरोपी सुखविंदर व अब गिरफ्तार मनोज को अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार मनोज की शादी हो चुकी है। उसे दो बच्चे हैं। उसने 12 वीं तक शिक्षा ग्रहण कर रखी है। जिस शिष्य के चाचा के संपर्क में सुखविंदर आया था। उसे अब तक कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन

-----
सुखविंदर ने वारदात में जो पिस्तौल इस्तेमाल की थी उसे शामली स्थित गांव बुढ़ाना निवासी पूर्व सैनिक मनोज से खरीदा था। पूछताछ के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस रिमांड के बाद ही अन्य खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कादियान, डीएसपी एवं प्रभारी एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed