{"_id":"602d87188ebc3ee93f299825","slug":"jat-college-arena-massacre-sukhwinder-reached-delhi-via-sampla-kharkhauda-via-gohana-mobile-was-thrown-in-the-meantime-rohtakcity-news-rtk5959029171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांडः सांपला-खरखौदा से गोहाना के रास्ते दिल्ली पहुंचा सुखविंदर, इसी बीच फेंका था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांडः सांपला-खरखौदा से गोहाना के रास्ते दिल्ली पहुंचा सुखविंदर, इसी बीच फेंका था मोबाइल
विज्ञापन
सेठ छाज्जू राम छात्रावास जाट कॉलेज के गेट पर लगा ताला यही से अखाडे में जाने का रास्ता है।
- फोटो : RohtakCity
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी सुखविंदर से पुलिस पूछताछ लगातार जारी है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी सांपला-खरखौदा होता हुआ पहले बुआना पहुंचा। इसके बाद रास्ते घूम फिरकर चकमा देने की कोशिश करते हुए दिल्ली की ओर गया था। खरखौदा से बुआना के बीच ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फेंका था, पुलिस ने मोबाइल फोन और टूटा सिमकार्ड बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। जिसकी बुधवार को निशानदेही करवाई गई। मामले में वीरवार को पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ करते हुए निशानदेही करेगी। इसी बीच रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के बयान वही हैं। पुलिस अभी और राज उगलवाने को पूछताछ कर रही है।
------------
पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतक के परिजन, आज एसपी से करेंगे सीबीआई जांच की मांग:
शुक्रवार से बुधवार तक छह दिनों तक हुई वारदात में पुलिस जांच से परिजन असंतुष्ट हैं। मृतक मनोज, साक्षी, सरताज के परिवार से प्रमोज, सतीश के परिवार से विजय, प्रदीप के परिवार से विक्रम सहित गांव के लोग इकट्ठे होकर 11 बजे एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे एसपी से अभी तक हुई मामले की जांच की पूरी रिपोर्ट लेंगे। साथ ही एसपी से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी रखेंगे। परिजनों का आरोप है कि मामले में दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों की संलिप्ता के उन्हें लगातार इनपुट मिल रहे हैं। जिन इनपुट पर पुलिस काम नहीं कर रही है। पुलिस पुलिस का ही साथ दे रही है। जबकि वारदात में छह निर्दोष मारे गए हैं, एक घायल भी है। पुलिस उस ओर कतई ध्यान दे रही है।
-------
माडोठी के सतीश का रविवार को होना था रिश्ता पक्का, शनिवार को जाना था घर, शुक्रवार को हो गई हत्या
झज्जर के माडोठी निवासी मृतक कोच सतीश (27) के भाई राजबीर ने बताया कि शुक्रवार को ही सतीश से बात हुई थी कि रविवार को उसका रिश्ता पक्का करने के लिए लड़की पक्ष आ रहे हैं। जिसके लिए शनिवार को वह घर पर शाम तक आने की बात कह रहा था। मगर आरोपी सुखविंदर ने सतीश के साथ- साथ इस परिवार की खुशियों को भी गोली मार कर हत्या कर दी। सतीश हर साल गांव में दो दंगल प्रतियोगिता करवाता था। जिनमें से अच्छे खिलाड़ियों को चयनित कर खुद के खर्च से उन्हें फ्री में कोचिंग देता था। वह ऐसे 20 बच्चों को फिलहाल ट्रेनिंग दे रहा था। सुखविंदर के साथ सतीश की 17 साल की दोस्ती थी। वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था।
विज्ञापन
-----
11 फरवरी को अपना जन्मदिन मना 12 की सुबह अखाड़े में पहुंचा था प्रदीप, शाम को हो गई हत्या
गांव मोखरा के रहने वाले मृतक प्रदीप का 11 फरवरी को जन्मदिन था। घर पर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के बाद अगली ही सुबह वह रोहतक के अखाड़े में पहुंचा था। जहां शाम को सुखविंदर ने उसकी हत्या कर दी। 14 फरवरी को नोएडा में राष्ट्रीय स्तर की रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन था। जिसकी प्रदीप तैयारियों में जुटा था। प्रदीप के भाई विक्रम का कहना है कि आरोपी सुखविंदर लगातार झूठे बयान दे रहा है। पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है। प्रदीप का 16 माह का एक बेटा है। वह रेलवे में डिप्टी सीटीआई पद पर कार्यरत था। पिता राजकुमार खेती बाड़ी करते हैं। मां इंद्रवती गृहणी हैं। विक्रम का कहना है कि उसने खुद भी आरोपी से सीआइए वन की कस्टडी में बातचीत की थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया था कि वारदात के बाद उसने रायपुर निवासी प्रदीप व जींद निवासी देशवाल नामक दो लोगों को फोन किया था और हत्याओं के बारे में बताया था।
------
जाट कॉलेज अखाड़े में की गई छह हत्याओं के मामले में पुलिस जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। आरोपी सुखविंदर से पूछा जा रहा है कि उसके साथ वारदात में किसने सहयोग किया, लेकिन अभी तक ऐसे कोई तथ्य नहीं सामने आए हैं।
राहुल शर्मा, एसपी रोहतक