फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jalebi massacre : The operatives of Delhi's Gogi gang had killed the youth of Panipat

जलेबी हत्याकांड : दिल्ली के गोगी गैंग के गुर्गों ने की थी पानीपत के युवक की हत्या

Wed, 25 Aug 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jalebi massacre : The operatives of Delhi's Gogi gang had killed the youth of Panipat
रोहतक। दिल्ली की गोगी गैंग के गुर्गों ने एक जुलाई को जलेबी चौक पर यूपी के मैनपुरी निवासी सौरभ सक्सेना की गोली मारकर हत्या की थी और कार छीनकर ले गए। सोनीपत पुलिस की तरफ से जब गिरफ्तार 25 हजार के इनामी सोनीपत जिले के गांव थाना कलां निवासी विकास उर्फ खागड़ व उसके साथियों से पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। अब रोहतक पुलिस विकास व अन्य को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के मैनपुरी निवासी सौरभ सक्सेना परिवार सहित लंबे समय से पानीपत की मुखीजा कॉलोनी में रह रहा था। उसकी पत्नी मैनपुरी बेटियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी। एक जुलाई को उसने सौरभ को फोन किया कि वह हिसार जाने वाली बस में मैनपुरी से आ रही है। बस उनको रोहतक के जलेबी चौक पर रात 3 बजे उतारेगी। वह उनको लेने आ जाए। सौरभ रात करीब 1 बजे ही दोस्त की कार लेकर जलेबी चौक पर पहुंच गया। वहां पर तीन युवक उसके पास आए और कार छीन ली। जब सौरभ ने विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रोहतक पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस की तरफ से आरोपियों का सुराग देने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा तो पूछताछ में हुआ खुलासा
सोनीपत के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने मीडिया के सामने बताया कि सीआईए खरखौदा की टीम ने पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे पांच युवकों को काबू किया है। इसमें गिरफ्तार आरोपी गांव थाना कलां निवासी विकास उर्फ खागड़ व मनीष, आदर्श कॉलोनी, खरखौदा निवासी रवि उर्फ डालडा व अरविंद उर्फ नान्हू और सोनीपत के आर्य नगर का रवींद्र उर्फ बच्ची शामिल हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध देसी पिस्तौल, सात कारतूस, दो चाकू मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने रोहतक के जलेबी चौक पर कार लूटने के लिए युवक की गोली मारकर हत्या की थी। अभी तक यह केस ब्लाइंड मर्डर बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीपुर के कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से है संपर्क
सोनीपत पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार युवकों का संबंध अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से है। गोगी गैंग ही इन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध करवाता है। साथ ही इनके द्वारा लूटी जाने वाली कार व दोपहिया वाहनों से गोगी गैंग के गुर्गे अन्य वारदात अंजाम देते हैं।

वर्जन-
सोनीपत पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवकों में से तीन ने एक जुलाई को जलेबी चौक पर पानीपत के युवक की गोली मारकर हत्या की थी। अब पुलिस वारदात के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed