फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jalabhishek will be held in 27 temples of Sampla

Rohtak News: सांपला के 27 मंदिरों में होगा जलाभिषेक

Thu, 01 Aug 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 01 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will be held in 27 temples of Sampla
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। शिवरात्रि पर जलाभिषेक लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंदिरों में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीरवार को गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़िया अपने-अपने इलाके में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था मंदिरों में की जा रही है।
सांपला ब्लॉक से करीब 1500 शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटेंगे। इसमें बच्चे, बूढ़े, युवा महिलाएं भी शामिल हैं। युवाओं ने हरिद्वार से अपने गांव तक डाक कांवड़ लाने का समय निर्धारित किया है। कस्बे में तीन शिव मंदिरों में ज्यादा शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक व कांवड़ चढ़ाई जाती है। इस्माईला गांव में भी तीन मंदिरों में शिव भक्त कांवड़ व गंगाजल लेकर पहुंचेंगे। इसके अलावा भैंसरु, हसनगढ़, गिजी, समचाना दत्तोड़, पाकस्मा गांधरा, चुलियाना अटायल, सांपला खरावड़, नौनंद, मोर खेड़ी, नयाबास व कसरैंटी गांव के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा की शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर तैयारी कर दी है। दो दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगी। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि बड़े वाहनों को कांवड़ यात्रा वाले मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed