{"_id":"685c534f5958a1e91f055863","slug":"jal-ghar-1-will-be-improved-with-27-crores-the-capacity-of-jal-ghar-will-increase-rohtak-news-c-17-roh1020-679171-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जलघर-1 का 27 करोड़ से होगा सुधार, जलघर की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जलघर-1 का 27 करोड़ से होगा सुधार, जलघर की बढ़ेगी क्षमता
Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के मानसरोवर पार्क के पास जलघर-1 के तालाब की हालत। संवाद
- फोटो : आयोजक
रोहतक। शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग जलघर-1 के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जलघर-1 के सुधार कार्य के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिली चुकी है। इससे जलघर के तालाब सुधार व अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
सोनीपत रोड के मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 वर्ष 1931 से बना हुआ है। इसके तालाबों की हालात बेहद जर्जर है। जलघर तक पानी पहुंचाने के लिए साेनीपत रोड वाटर चैनल (रजबहा) भी कमजोर है। इसके टूटने से कई बार समस्याएं आई हैं, पानी स्टोरेज की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ा है। इन्हीं समस्याओं के कारण शहर की 80 से अधिक कॉलोनियों को पानी के लिए परेशानी होती रही है।
यह होंगे सुधार कार्य
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से तालाबों के सुधार, एक अतिरिक्त तालाब का निर्माण, तालाबों की दो-दो फीट ऊंचाई बढ़ाने व सोनीपत रोड अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डालने जैसे कार्य किए जाएंगे। ऐसा करने से जलघर में पानी की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
फिलहाल, जलघर-1 में 213 मिलियन लीटर पानी क्षमता है। सुधार कार्य के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 330 मिलियन लीटर होने का दावा विभाग की ओर से किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर की आबादी भी जलघर-1 को प्रभावित कर ही है।
-- -- -- -- -- -
4.4 किमी में डाले जाएंगे 900 मिमी के पाइप
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत रोड पर वाटर चैनल जर्जर हो चुका है। खुला होने के कारण लोगाें की ओर से सामग्री, प्लास्टिक आदि डालने से पानी के प्रवाह पर भी असर पड़ता है। तालाबों तक सीधे पानी पहुंचाने के लिए सोनीपत रोड पर जेएलएन नहर से 4.4 किमी में 900 मिलीमीटर के डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइप डाले जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
जलघर-1 के सुधार के लिए मुख्यालय से इसी सप्ताह स्वीकृति मिली है। करीब तीन माह प्रक्रिया पूरी कर कार्य को गति मिलेगी। सोनीपत रोड जलघर में सुधार से कई कॉलोनियों को फायदा होगा।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।

रोहतक के मानसरोवर पार्क के पास जलघर-1 के तालाब की हालत। संवाद- फोटो : आयोजक