फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, leader, leader

जसिया पहुंचे कांग्रेस-इनेलो नेता, एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Sat, 04 Feb 2017 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Feb 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, leader, leader
राजकुमार सैनी और रोशन लाल पर दर्ज हो देशद्रोह का केस : दांगी - फोटो : amar ujala
यशपाल मलिक की नेतृत्व वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जसिया में चल रहा जाट न्याय धरना छठे दिन भी शांतिपूर्ण रहा। धरने के समर्थन में कांग्रेस और इनेलो खुलकर सामने आ गई हैं। शुक्रवार को जसिया धरनास्थल पर कांग्रेस के महम से विधायक आनंद सिंह दांगी और इनेेलो के पूर्व विधायक बलवंत मायना पहुंचे और अपना समर्थ दिया। शनिवार को इनेलो नेता अभय चौटाला धरना स्थल पर पहुंचेंगे। उधर, धरने पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसपी पंकज नैन ने धरनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा बलों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, शहर, सांपला, महम और कलानौर में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने सभी थानों से रिपोर्ट भी ली है।
विज्ञापन


जसिया धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी ने मंच से कहा कि जिस तरह की भाषा भाजपा सांसद राजकुमार सैनी और रोशनलाल आर्य ने प्रयोग की है उसके लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। लेकिन प्रदेश सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए समाज को बांटकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वह विधायक का तमगा और गाड़ी सड़क पर छोड़कर समाज के लिए धरनास्थल पर आए हैं। विधायक दांगी ने कहा कि जाट समाज लंबे समय से हक की लड़ाई लड़ रहा है। एक साल पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जाट समाज के नेताओं की मांगों को मान लिया था, लेकिन पूरा नहीं किया। अब सीएम अपने वादे को पूरा करें। दांगी ने कहा कि कभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कहते हैं कि जांच चल रही है, कभी दूसरे मंत्री भरोसा देते हैं। अगर सरकार सही मायने में भाईचारे को बनाए रखना चाहती है तो प्रकाश आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करके उन लोगों पर कार्रवाई करे, जिनको आयोग ने दोषी ठहराया है। दांगी ने कहा कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक व प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा भरोसा दे चुके हैं कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। फिर फौज क्यों लगा रखी है। बाद में फौज का खर्च भी सरकार जाट समाज के लोगों पर डालेगी।
विज्ञापन


जब दांगी बोेले, मैं राजनीति करने नहीं आया

मंच पर जब दांगी संबोधित कर रहे थे, तभी एक युवक ने बोलते हुए कहा कि जाट आरक्षण के संबंध में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंच से ही दांगी ने जवाब दिया कि वे राजनीति करने नहीं आए हैं। विधायक की गाड़ी और तमगा सड़क पर छोड़कर आए हैं। राजनीति घटिया चीज है। हर किसी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। अगर राजनीति करूंगा तो समाज के हक में करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पगड़ी वाले खाप नेता वादा पूरा करवाएं

कांग्रेस विधायक दांगी ने कहा कि सरकार से बातचीत करने वाले पगड़ी वाले कथित खाप नेता सरकार से पूछें कि कब तक जाट समाज की मांगें पूरी की जाएंगी। समाज अब जवाब मांग रहा है। ---
बचा जीवन समाज के लिए : मायना
हसनगढ़ (अब गढ़ी सांपला-किलोई) क्षेत्र से इनेलो के पूर्व विधायक बलवंत मायना धरनास्थल पर बोले कि उम्र के इस पड़ाव में उन्हें राजनीति नहीं करनी है। जो जीवन बचा है, वह समाजसेवा में समर्पित करना चाहते हैं। इसलिए समर्थन देने धरनास्थल पर आए हैं।


चौटाला के साथ आ सकते हैं दूसरे नेता

मंच से घोषणा की गई कि इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि वे प्रदेश में चल रहे जाट समाज के सभी धरनों पर जाएंगे। इसकी शुरूआत शनिवार को जसिया से की जाएगी। दोपहर में धरनास्थल पर पहुंच कर अभय चौटाला संबोधित करेंगे। चौटाला के आगमन की सूचना से जिला प्रशासन चौकस हो गया है। अभय के साथ ही इनेलो के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ता के भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed