फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police

आपसी मतभेदों के बीच जाट समाज के एक गुट का आंदोलन शुरू

Sat, 28 Jan 2017 02:52 AM IST
Updated Sat, 28 Jan 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
jail, jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police
प्रशासन ने सशर्त दी है धरने को मंजूरी, पहले दिन धरने पर करीब 80 लोग पहुंचे - फोटो : amar ujala
जाट समाज के संगठनों में आपसी मतभेदों के बीच शुक्रवार से सेक्टर-6 में जाट जागृति सेना का धरना शुरू हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौक चौबंद रही। प्रशासन सशर्त धरने की अनुमति दी है। धरने का नेतृत्व कर रहे राहुल दादू ने दावा किया कि रोहतक, अंबाला और कुरुक्षेत्र जेलों में बंद युवकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सुनारिया जेल में पांच युवकों ने भूख हड़ताल शुरू की है। हालांकि, जेल प्रशासन ने किसी भी प्रकार की भूख हड़ताल से इनकार किया है। वहीं, धरने के पहले दिन धरना स्थल पर जाट समाज से करीब 80 लोग ही पहुंचे। वहीं, 29 से जसिया में यशपाल मलिक गुट से जुड़े लोग धरना देंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-6 के मैदान में जाट जागृति सेना के धरने को जिला प्रशासन ने सशर्त मंजूरी दी है। पहले दिन सुबह धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार गुलाब सिंह ने बताया कि अगर किसी तरह की शांति भंग हुई तो धरने की मंजूरी लेने वाले लोग जिम्मेदार होंगे। वहीं, धरने की अध्यक्षता कर रहे राहुल दादू ने कहा कि जेल में बंद युवाओं की रिहाई, मुकद्दमे खारिज करने, आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। उन्होंने दावा किया कि धरना पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रोहतक जेल में बंद पांच युवकों ने भूख हड़ताल शुरू की है, जबकि धरना स्थल पर सोनीपत से हवा सिंह दहिया और विकेश दहिया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। धरने के दौरान मंच से जय जाट-जय भाईचारा के साथ 36 बिरादरी का नारा लगाया जाता रहा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक नवदीप सिंह विर्क, उपायुक्त अतुल कुमार और पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस जवानों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रशासन पहुंचा मोखरा

गांव मोखरा में जाट समाज की ओर से पंचायत की सूचना पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। हालांकि, गांव में पंचायत नहीं थी। सभी ग्रामीण धरने की चर्चा के लिए एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल की चारों दिशाओं में पुलिस जवान और कंपनियां तैनात

सेक्टर-6 में चल रहे धरने की चारों दिशाओं में पुलिस जवान और कंपनियां तैनात की गई हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डीएसपी दिनभर मौके पर ही रहे। नया बस स्टैंड से सेक्टर-6 की ओर जाने रास्ते पर पड़ने वाला चौक, सेक्टर-3 का चौक, लाढ़ोत रोड और अस्थल बोहर नहर के पास भी पुलिस के जवान और कंपनियां तैनात रहीं।

जेल में जितने भी कैदी हैं, सभी ने सुबह खाना खाया था। अगर भूख हड़ताल जैसी बात है तो वे इसकी जांच करेंगे।
- दयानंद मंदोला, जेल अधीक्षक, सुनारिया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed