{"_id":"6670c2e9d93ea22ea800a8d4","slug":"jaihind-raised-questions-on-silence-in-syl-case-rohtak-news-c-17-roh1020-445213-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जयहिंद ने एसवाईएल मामले में चुप्पी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जयहिंद ने एसवाईएल मामले में चुप्पी पर उठाए सवाल
Tue, 18 Jun 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद का आरोप है कि प्रदेश में बढ़ रहे जल संकट को लेकर सरकार और नेता जिम्मेदार हैं। हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल में पीने के पानी की कमी का संकट बना हुआ है। एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर का पानी पंजाब से आना है। कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। वह सोमवार को सेक्टर छह स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 30 जून को जींद में आम आदमी पार्टी की रैली है। रैली में बताया जाना चाहिए कि एसवाईएल पर उनका क्या स्टैंड है। हरियाणा के साथ यह भेदभाव क्यों बरता जा रहा है। जींद के लोग तो सबसे ज्यादा पानी की कमी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 23 जून को पहाड़ों में जयहिंद सेना के कोर कमांडर शिविर लगा रहे हैं। यहीं आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मवारियों को पक्का करने और खाली पदों पर भर्तियां करने की मांग की।