फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jaideep Narwal won gold in the Asian Championship

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में जयदीप नरवाल ने जीता सोना

Sun, 22 Jun 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jaideep Narwal won gold in the Asian Championship
स्वर्ण पदक विजेता जयदीप नरवाल
रोहतक। वियतनाम में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 किग्रा में जयदीप नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता। जयदीप ने फाइनल मैच में कजाकिस्तान के नूर्डौलेट को 8-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 2012 में अपने चचेरे भाई संसार को देखकर इस खेल में कदम रखा था। जयदीप के पिता विरेंद्र खेती करते हैं और मां शीला गृहणी हैं। दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सीमित संसाधनों के बावजूद, परिवार ने जयदीप के सपनों को कभी दबने नहीं दिया।
विज्ञापन

2021 में जयदीप ने मेहर सिंह अखाड़े में कदम रखा और तब से वह कोच रणबीर ढाका के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। मूलरूप से जयदीप सोनीपत जिले के निवासी हैं। कोच रवि अहलावत, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच सोनू कुमार, कोच रींकू राठी, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा व कोच हरदीप सिंह रोज ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन


जयदीप की उपलब्धियां

वर्ष 2023 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2021 में कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2022 जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2023 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2024 अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 12 बार हरियाणा कुमार का खिताब जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed