{"_id":"66d1f9504af111590900940b","slug":"jahangirpur-school-first-in-skit-jhajjars-model-school-second-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113286-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्किट में जहांगीरपुर स्कूल प्रथम, झज्जर का मॉडल स्कूल द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्किट में जहांगीरपुर स्कूल प्रथम, झज्जर का मॉडल स्कूल द्वितीय
विज्ञापन
30jjrp10राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,झज्जर में आयोजित खण्ड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव
झज्जर। राजकीय स्कूलों के जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। झज्जर खंड के इस आयोजन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ठ के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडल बनाए गए। जिन्होंने प्रतियोगिता के बाद परिणाम घोषित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल के अलावा बहादुरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने भी विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ठ ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजन में राकवमावि झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह धनखड़, राजकीय मॉडल स्कूल झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह, दुजाना स्कूल के प्राचार्य रामबीर सिंह, बामनोला स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में मीडिया इंचार्ज प्रवीण खुराना ने आज के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीनियर वर्ग में स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर की टीम प्रथम रही।
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर की टीम को मिला, जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। फोक डांस सोलो में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय उटलोदा की समीक्षा प्रथम रही, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना के नंदनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया राजकीय कन्या उच्च विद्यालय उखलचना की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
संजू ने इसमें बाजी मारी। दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर मनीष को मिला, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी जट के शुभम ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोक डांस ग्रुप में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की टीम प्रथम रही। सभी विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया।