फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jagsi's 12th pass medicine seller caught along with two associates while checking fetus gender in Mundlana

Rohtak News: जागसी का 12वीं पास दवा विक्रेता मुंडलाना में भ्रूण लिंग जांच करते दो साथियों समेत काबू

Fri, 27 Oct 2023 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jagsi's 12th pass medicine seller caught along with two associates while checking fetus gender in Mundlana
भ्रूण लिंग जांच के मामले में कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोनीपत के गांव मुंडलाना में छापा मारकर जागसी गांव के 12वीं पास दवा विक्रेता को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। इन पर 35000 रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने का आरोप है। इसके लिए सौदा 50 हजार रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन रोहतक डॉ. अनिल बिरला को पीएनडीटी टीम हिसार से इस संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई के लिए साझा टीम तैयार की गई है। मामले की शिकायत सोनीपत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीएनडीटी नोडल अधिकारी रोहतक डॉ. विकास सैनी ने बताया कि सिविल सर्जन को सूचना मिली कि हिसार की एक युवती का रोहतक में विवाह हुआ है। पति ने गर्भवती पत्नी से मारपीट की तो वह मायके में रहने लगी। यहां उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला चिकित्सक ने उससे बात की तो गर्भवती ने जुलाई महीने में अपना अल्ट्रासाउंंड कराए जाने का खुलासा किया। बात पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल व डॉ. कामिद मोंगा तक पहुंची। इस टीम ने रोहतक टीम से संपर्क किया। इसके बाद गर्भवती के पति को बुलाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि सोनीपत के गांव मुंडलाना में जागसी गांव के संदीप से संपर्क कर 50 हजार रुपए में सौदा किया था। उसने 35 हजार रुपए में उसका अल्ट्रासाउंड कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों टीमें पुलिस के साथ मुंडलाना पहुंची। यहां दवा की एक दुकान मिली। पूछताछ में सामने आया कि यह दुकान जागसी का संदीप चलाता है। टीम ने संदीप, उसके एक नाबालिग रिश्तेदार व गर्भवती के पति को धर दबोचा और उनको सोनीपत की मुंडलाना चौकी के हवाले कर दिया। संदीप ऐसे मामले में पिछले साल भी पकड़ा जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी, जोगेंद्र, डॉ. दीपक, डॉ. नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed