{"_id":"56e704424f1c1b4f4a8b49f6","slug":"jaat-andolan-in-rohtak-rohtak-riots-eight-inspectors-transferred-inspectors-transferred-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी और डीएसपी के बाद रोहतक के आठ इंस्पेक्टरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी और डीएसपी के बाद रोहतक के आठ इंस्पेक्टरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
दंगों में झुलसे वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रव के दौरान पुुलिस प्रशासन की लापरवाही का पता लगाने के लिए बनी जांच कमेटी ने अभी सरकार को रिपोर्ट सौंपी भी नहीं कि अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है। दंगों के तुरंत बाद रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव, डीएसपी अमित भाटिया और अमित दहिया का निलंबन कर दिया गया था। अब जिले के आठ पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। तबादलों के आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए हैं। अन्य जिलों के इंस्पेक्टरों को रोहतक भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला सूची के अनुसार कुछ ही दिन पहले ही बनाई गई डिटेक्टिव टीम के इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को मधुबन सेकेंड बटालियन भेज दिया गया। उपद्रव के दौरान घायल होने वाले इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल को एसवीबी भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सीआईए 1 से एसवीबी, इंस्पेक्टर धर्मपाल को एचवीपीएनएल, रामनिवास को एसवीबी, नवीन को एससीबी, युद्धबीर सिंह को एचपीए मधुबन, जयभगवान आईआरबी थर्ड बटालियन में भेजा गया है। करनाल से इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, अजय कुमार, कुरुक्षेत्र से अमन कुमार, पानीपत से दीपक कुमार, फतेहाबाद से विष्णु प्रसाद, रेवाड़ी से पंकज शर्मा और फरीदाबाद से विनोद कु मार को रोहतक भेजा गया है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।