फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is unfortunate that youth from other states are getting more jobs in Haryana: Deependra

हरियाणा में दूसरे प्रदेश के युवाओं को ज्यादा नौकरी मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : दीपेंद्र

Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
It is unfortunate that youth from other states are getting more jobs in Haryana: Deependra
महम।जब से हरियाणा में भाजपा सरकार आई है प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया है। असल तो इस सरकार में नौकरी निकल ही नहीं रही अगर निकलती हैं तो इनमें हरियाणा से ज्यादा दूसरे प्रदेश के युवा भर्ती किए जाते हैं। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वह महम में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे राज्यों के युवाओं को नौकरी मिलने का सही कारण हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) बोर्ड का चेयरमैन दूसरे प्रदेश का होना है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार को हरियाणा में एचपीएससी का चेयरमैन बनाने योग्य व्यक्ति भी नहीं मिला। महंगाई, बेरोजगारी , बिजली के बिल व भ्रष्टाचार में पूरे देश में हरियाणा प्रथम स्थान पर है। उन्होंने जजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को जमना पार का नारा देकर उसी की गोद में बैठ कर जनता के साथ धोखा किया है। सरकारी विभाग जनता को लूटने के बांटे गए है न कि जनता की सेवा के लिए। कांग्रेस की सरकार आने के बाद हरियाणा में विकास का पहिया दोबारा से घूमेगा। जन संवाद के नाम पर मुख्यमंत्री जनता को धक्का देने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो मेट्रो का रोहतक तक विस्तार होगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि महम की धरती न्याय की धरती है। इसने बड़े-बड़े तानाशाहों को धूल चटा दी है। उन्होंने बीजेपी-जेजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने पांच लाख बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली। प्रदेश में करीब 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। हरियाणा को झूठे जुमलेबाजों की सरकार नहीं, बल्कि काम करने वाली हुड्डा सरकार चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, प्रो. वीरेंद्र, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, बलराम दांगी, जयदीप धनखड़, बिल्लू हुड्डा, बलराज बल्ले, जगत सिंह काला, निर्मला राठी, प्रदीप ढाका, सोमनाथ गिरोत्रा, सतबीर पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed