{"_id":"6918ce0cd697484a1a0e792a","slug":"it-is-our-collective-responsibility-to-make-the-city-clean-and-beautiful-deputy-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1020-762691-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : उपायुक्त
विज्ञापन
17...शनिवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था जायजा लेते उपायुक्त सचिन गुप्ता, साथ में खड़े बेसहारा पशु
रोहतक। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर को साफ-सुथरा बनाने में नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। यह कहना है उपायुक्त सचिन गुप्ता का। वह शनिवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। स्वच्छता एवं सुंदरता को लेकर उपायुक्त ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि लगभग दो महीने पहले नगर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी। शनिवार को किए गए निरीक्षण में इस अभियान के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद स्वच्छता के क्षेत्र में और कार्य करने की जरूरत है।
स्वच्छता और सुंदरता को लेकर लगभग 12 एचसीएस अधिकारियों की अलग-अलग वार्डों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। ये सभी अधिकारी भी निरंतर अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं। कमियां दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। सफाई को लेकर नगर निगम ने नया टेंडर जारी किया है। नई गाड़ियां भी कचरा उठाने में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि नागरिक भी कचरा नगर निगम की गाड़ियों में ही डालें। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा सकेगा। नागरिकों की जरूरत के अनुसार कचरा उठाने वाली गाड़ियों का समय बदला जा सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि कचरे के सेकेंडरी पॉइंट्स समाप्त किए जा सकें। यह तभी संभव होगा, जब लोग कचरा इधर-उधर न डालकर केवल गाड़ियों में डालेंगे।
उपायुक्त ने अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, मानसरोवर पार्क, मॉडल टाउन, राजीव गांधी चौक, सर्किट हाउस रोड, रुपया चौक, झज्जर रोड, झज्जर चुंगी, सर्कुलर रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करके स्वच्छता अभियान का जायजा लिया।