{"_id":"64176e814d99b3209c032294","slug":"it-is-necessary-to-stop-the-steps-towards-intoxication-and-moral-degradation-of-the-youth-rohtak-news-c-17-roh1019-98509-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवाओं के नशे व नैतिक पतन की ओर बढ़ते कदमों को रोकना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवाओं के नशे व नैतिक पतन की ओर बढ़ते कदमों को रोकना जरूरी
Mon, 20 Mar 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित सनसिटी में आयोजित बैठक में मौजूद सर्व खाप की कोर कमेटी के सदस्य । विज्ञप्ति
रोहतक।
सनसिटी में रविवार को सर्वखाप की कोर कमेटी की बैठक हुई। यहां समाज के कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए युवाओं के नशे व नैतिक पतन की ओर बढ़ते कदमों को रोकने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने की। बैठक में युवा पीढ़ी के बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई।
सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि हमारे युवा स्फूर्ति, शौक और मनोरंजन के लिए बीअर, स्टिंग पेय, हुक्के और विभिन्न प्रकार के नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। इस कारण उनका भविष्य चौपट हो रहा है। सहरावत खाप के संयोजक डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने कहा कि युवाओं का नैतिक और चारित्रिक पतन हो रहा है। धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि हमें युवाओं को नशे की लत के कारण अपना घर और परिवार खोने वाले लोगों का उदाहरण देकर समझाना चाहिए। प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि हमारे युवा स्वतंत्र और खुले विचारों के नाम पर समाज को नैतिक और चारित्रिक पतन की ओर ले जा रहे हैं।
इस मौके में रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, अहलावत खाप प्रधान चौधरी जय सिंह अहलावत, हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, सहरावत खाप प्रधान जयवीर सिंह सहरावत, उप प्रधान चौधरी रन सिंह सहरावत, खाप संयोजक डॉ. सतवीर सिंह सहरावत, राज सिंह अहलावत, गांधी नांदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।